Arbi Patte ke Pakode : बहुत स्वादिष्ट लगते हैं अरबी के पत्तों के पकोड़े, घर पर जरूर करें Try

0


बारिश की रिमझिम फुहारों और मिट्टी की सोंधी खुशबू के बीच गरमा गरम अरबी के पत्तों के पकोड़े का स्वाद वाकई कुछ खास होता है. यह पकवान न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसमें स्वास्थ्यवर्धक गुण भी छुपे होते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान सी रेसिपी, जिसे आप घर पर बड़ी आसानी से बना सकते हैं.

देसी तरीके से अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाने का एकदम आसान और नया तरीका |  Arbi ke patton ke pakode | Amma Ki Thaali

सामग्री

अरबी के ताजे, बड़े पत्ते – 6-8
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 टेबल स्पून (पकोड़े को कुरकुरा बनाने के लिए)
हींग – 1 चुटकी
हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
इमली का गूदा – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकता अनुसार
तेल – तलने के लिए

देसी तरीके से अरबी के पत्तों के पकोड़े बनाने का एकदम आसान और नया तरीका |  Arbi ke patton ke pakode | Amma Ki Thaali
विधि

अरबी के पत्तों को अच्छे से धो लें और मोटी नसों को चाकू से थोड़ा पतला कर लें ताकि रोल करने में आसानी हो.एक बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हींग, हल्दी, मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, जीरा पाउडर, नमक और इमली का गूदा मिलाएं. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल बना लें.एक पत्ता लें, उसकी पिछली (हल्की खुरदरी) साइड पर बेसन का घोल फैलाएं. इसके ऊपर दूसरा पत्ता रखें और फिर से घोल लगाएं. ऐसे 3–4 पत्तों को परत-दर-परत रखें.अब इन पत्तों को कसकर रोल कर लें (जैसे भरवां पत्ता रोल किया जाता है). फिर इसे स्टीमर में रखकर 15–20 मिनट तक भाप में पकाएं.रोल ठंडा हो जाए तो उसे गोल-गोल टुकड़ों में काट लें. कढ़ाही में तेल गर्म करें और इन टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.अब अरबी के पत्तों के पकोड़े को हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ परोसें. चाय के साथ इनका स्वाद दोगुना हो जाता है.








Leave A Reply

Your email address will not be published.