प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी के दूधिया के बेटे सुंदरम पहलवान ने जीता स्वर्ण, आगमन पर भव्य स्वागत

वाराणसी। आगरा में आयोजित अंडर-23 प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के मिल्कीचक निवासी सुंदरम यादव ने पुरुष फ्रीस्टाइल 61 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद सोमवार को अपने गांव मिल्कीचक लौटने पर सुंदरम का ग्राम प्रधान पार्वती देवी के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों ने तिरंगा झंडा लहराते हुए गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया।

प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी के दूधिया के बेटे सुंदरम पहलवान ने जीता स्वर्ण, आगमन पर भव्य स्वागत

स्वागत समारोह में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों के बीच सुंदरम मोहनसराय से अपने गांव के अखाड़े तक पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य ललित यादव, दर्शन यादव और सपा नेता सुधीर यादव द्वारा आयोजित इस समारोह में क्षेत्रीय लोगों ने सुंदरम को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। सुंदरम ने सबसे पहले अपने पिता दूधनाथ यादव और मां रेखा देवी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उनके माता-पिता का भी ग्रामीणों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी के दूधिया के बेटे सुंदरम पहलवान ने जीता स्वर्ण, आगमन पर भव्य स्वागत

सुंदरम के पिता दूधनाथ यादव दूध का कारोबार करते हैं, जबकि उनकी मां रेखा देवी गृहणी हैं। जिला पंचायत सदस्य ललित यादव और दर्शन यादव ने कहा कि सुंदरम ने स्वर्ण पदक जीतकर न केवल अपने गांव बल्कि जिले और प्रदेश का भी मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य पहलवानों में भी उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।

प्रादेशिक कुश्ती में वाराणसी के दूधिया के बेटे सुंदरम पहलवान ने जीता स्वर्ण, आगमन पर भव्य स्वागत

स्वागत समारोह में ग्राम प्रधान पार्वती देवी के प्रतिनिधि नागा यादव, जिला पंचायत सदस्य ललित यादव, दर्शन यादव, सुधीर यादव, रामजतन यादव, राजनाथ यादव, मनोज यादव, सूरज यादव, अजय यादव, रामनरेश यादव, विजय यादव, किशन यादव, गोविंद यादव, सुरेंद्र यादव, श्रवण कुमार यादव, दयाराम यादव, रामचरण पहलवान, लखनदर पहलवान सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment