मंडलायुक्त ने टीएफसी के स्थानीय अधिकारियों को संस्था के संचालन में स्वतः रुचि लेने और सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया। उन्होंने होटल कारोबारियों, भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के पदाधिकारियों, रियल एस्टेट, सीआईआई (कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री) सहित विभिन्न संगठनों के साथ वार्ता करने का सुझाव दिया।

इसके अतिरिक्त, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) वाराणसी को स्कूली बच्चों को टीएफसी का भ्रमण कराने के लिए कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस केंद्र से परिचित हो सकें। मंडलायुक्त ने रोडवेज बसों की सुविधा को टीएफसी तक सुनिश्चित करने और प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही, विभिन्न प्रचारात्मक गतिविधियों और क्विज प्रतियोगिताओं के आयोजन का सुझाव दिया गया।
होटलों के रिसेप्शन पर टीएफसी के प्रचार को बढ़ावा देने और काशी विश्वनाथ मंदिर में टीएफसी की व्यवस्थाओं के लिए एक समर्पित डेस्क स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर आयुक्त उद्योग उमेश सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।