Latest Updates: देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस, PM नरेंद्र मोदी लाल किले पर फहराएंगे तिरंगा, MP, CG, UP में भी भव्य समारोह
Latest Updates 15 August: 15 अगस्त शुक्रवार को देश, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में क्या-क्या होगा। ये रहे अपडेट्स…
देशभर में मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस

देशभर में 79वां स्वतंत्रता दिवस भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 7:30 बजे दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे।
MP में 9 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में समारोह का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। सीएम मोहन यादव सुबह 7:35 बजे निवास पर झंडा फहराएंगे। इसके बाद बीजेपी ऑफिस में झंडा फहराएंगे। फिर स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे।
UP में 9 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अगस्त 2025 को राजधानी लखनऊ में विधान भवन परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ये समारोह सुबह लगभग 9 बजे शुरू होगा।
CG में 9 बजे से स्वतंत्रता दिवस समारोह

रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
15 अगस्त से फास्टैग पास लागू

भारत सरकार शुक्रवार 15 अगस्त से फास्टैग योजना में बदलाव के नियम लागू करने जा रही है। वार्षिक पास योजना 15 अगस्त से लागू हो जाएगी। 3 हजार में NHAI का वार्षिक पास बनेगा जिसमें एक साल में 200 टोल क्रॉसिंग पर टैक्स में 70% बचत का दावा किया जा रहा है।
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।