Coolie Vs War 2: पहले दिन ‘कुली’ ने बाजी मारी थी, लेकिन दूसरे ही दिन यानी स्वतंत्रता दिवस पर ‘वॉर 2’ ने शानदार उछाल के साथ रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ दिया है.
दूसरे दिन ‘वॉर 2’ ने मचाया कोहराम
Coolie Vs War 2: 14 अगस्त को रिलीज हुई दो दिग्गज फिल्मों, रजनीकांत (Rajinikanth ) की ‘कुली’ (Coolie) और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर (Hrithik Roshan-Jr NTR) की ‘वॉर 2’ (War 2) के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिली. पहले दिन ‘कुली’ ने बाजी मारी थी, लेकिन दूसरे ही दिन यानी स्वतंत्रता दिवस पर ‘वॉर 2’ ने शानदार उछाल के साथ रजनीकांत की फिल्म को पछाड़ दिया है. दोनों फिल्मों ने दो दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.
‘वॉर 2’ ने दूसरे दिन दिखाया दम
‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन किया. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 56.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पहले दिन के 51.50 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इस तरह, दो दिनों में ‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन 108 करोड़ रुपये हो गया है. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का फायदा उठाते हुए फिल्म ने 49.9% से 63.86% तक की ऑक्यूपेंसी दर्ज की, जो दर्शकों के उत्साह को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: Independence Day 2025: आजादी के रंग में रंगा बॉलीवुड, दिग्गज चेहरों ने फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई