घर पर बिना क्रीम के मिनटों में बनाएं इंस्टेंट सफेद मक्खन, जानें आसान तरीका

0


कृष्ण जन्मोत्सव का समय है और हर घर में भोग-प्रसाद, आरती और व्रत-उपवास की तैयारियां जोरों पर हैं। भगवान कृष्ण को माखन और मिश्री बेहद प्रिय हैं। भोग के लिए सफेद मक्खन चाहिए, लेकिन अगर घर में क्रीम या मलाई मौजूद न हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं। कुछ ही मिनटों में आप आसानी से इंस्टेंट सफेद मक्खन तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सिर्फ दो चीजों की आवश्यकता होगी।

बिना मलाई जमा किए घी और बर्फ से घर पर बनाएं फ्रेश Butter! जानें यह आसान  देसी नुस्खा, मिनटों में मिलेगा ताज़ा मक्‍खन

इंस्टेंट सफेद मक्खन बनाने का आसान तरीका

वैसे तो असली सफेद मक्खन केवल क्रीम या मलाई से ही बनता है, लेकिन आप इमरजेंसी में इसे व्हाइट बटर के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। बस कुछ ही मिनटों में यह तैयार हो जाएगा और भोग में इस्तेमाल किया जा सकता है।

How To Make White Makhan: यह चीज डालने से झटपट बनेगा सफेद मक्खन, जानें  White Butter से जुड़े हैक्स | how to make white butter or makhan at home  instantly with a
बनाने के लिए जरूरी सामग्री

1 कप मेल्टेड देसी घी

4 से 5 बर्फ के टुकड़े

सफेद मक्खन घर पर कैसे बनाएं, जानिए आसान तरीका, पराठा और रोटी पर लगाकर खूब  खाएं - India TV Hindi

बनाने की विधि

किसी बड़े बाउल में मेल्ट किए हुए देसी घी को डालें। इसमें पांच से छह बर्फ के टुकड़े डालें ताकि घी ठंडा हो जाए। अब घी को लगातार दो मिनट तक अच्छी तरह फेंटें।घी को फेंटने पर यह फ्रोजन होना शुरू हो जाएगा और रंग में बदलाव आने लगेगा। यदि जरूरत महसूस हो तो थोड़ी और बर्फ डालें। लगातार मिक्स करते रहने से घी का टेक्सचर बदलकर सफेद मक्खन जैसा हो जाएगा।बर्फ की वजह से मक्खन टाइट रहेगा और पिघलेगा नहीं। बस, आपका इंस्टेंट सफेद मक्खन तैयार है। इसे आप भोग या प्रसाद में आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।








Leave A Reply

Your email address will not be published.