डेढ़ घंटे तक 15 फीट ऊंचाई पर अटकी रही सांसें! रायगढ़ के डिज्नी लैंड में खर झूला, हवा में फंसे लोगों में दहशत
Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आयोजित डिज्नी लैंड मेले में बड़ा हादसा हो गया. यहां अचानक एक झूले की मोटर खराब हो गई, जिस कारण करीब 15-20 लोगों की सांसें डेढ़ घंटे तक 15 फीट की ऊंचाई पर अटकी रही. जानें पूरा मामला-
रायगढ़ में झूला खराब
Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां आयोजित डिज्नी लैंड मीना बाजार मेले में 15 फीट से भी ऊंचे झूले की मोटर अचानक खराब हो गई. मोटर खराब होने से करीब 15-20 लोग करीब डेढ़ घंटे तक इतनी ऊंचाई पर अटके रहे. गनीमत रही कि इस दौरान किसी की तबीयत खराब नहीं हुई और न ही किसी की मौत हुई.
डेढ़ घंटे तक 15 फीट की ऊंचाई पर अटकी रही सांसें!
रायगढ़ में जन्माष्टमी के मौके पर डिज्नी लैंड मीना बाजार मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में बच्चों के लिए कई छोटे और बड़े झूले लगाए गए हैं. मेले में बड़ी संख्या में लोग भी पहुंच रहे हैं. इस दौरान अचानक एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक झूले की मोटर अचानक चलते-चलते खराब हो गई. इस कारण करीब 15-20 लोग डेढ़ घंटे तक 15 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर लटके रहे.