Archana Tiwari Missing Case: लापता अर्चना का रेल टिकट बुक कराने वाला एक कांस्टेबल ग्वालियर से राउंडअप

0


Madhya Pradesh Katni Archana Tiwari Missing Case Update: इंदौर से ग्वालियर आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से 12 दिन पहले लापता हुई युवती अर्चना तिवारी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। लापता युवती का ग्वालियर कनेक्शन सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को हिरासत में लिया है।

अर्चना, जो इंटरसिटी एक्सप्रेस एक्सप्रेस के AC कोच B3 से लापता हुई थी, वह भंवरपुर थाने में तैनात आरक्षक राम तोमर के संपर्क में थी। जांच में पता चला है कि राम तोमर ने ही अर्चना के लिए इंदौर से ग्वालियर का टिकट बुक कराया था। इस मामले में संदिग्ध पाए जाने पर आरक्षक राम तोमर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि अर्चना का पता लगाया जा सके।

जंगल और रेलवे ट्रैक पर सर्चिंग की

Archana Tiwari Missing Case
GRP और वन विभाग की टीम मिडघाट के घने जंगल में सर्चिंग करने उतरी थी।

सिविल जज की तैयारी कर रही एडवोकेट अर्चना तिवारी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। अर्चना तिवारी की तलाश करने के लिए GRP और वन विभाग की टीम मिडघाट के घने जंगल में उतरी थी।  बुधनी के मिडघाट और बरखेड़ा के बीच 25 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग हिस्सों में 4 टीमों ने सर्चिंग की। 4 गाड़ियों के काफिले के साथ जॉइंट टीम 10 किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंची। GRP के 18 पुलिसकर्मी और अधिकारियो के साथ तलाशी अभियान चलाया गया।

12 दिन पहले इंदौर से निकली थी अर्चना

अर्चना तिवारी 7 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर हॉस्टल से निकली थी। वो इंटरसिटी एक्सप्रेस में बैठी थी। ये ट्रेन शाम 4 बजकर 10 मिनट पर इंदौर से रवाना होती है। AC कोच B-3 में 3 नंबर सीट अर्चना तिवारी के नाम पर बुक थी। ये दरवाजे के पास की टॉप बर्थ है। जब ट्रेन भोपाल के पास पहुंची तो अर्चना ने फोन पर अपनी चाची से बात की। उस वक्त रात के 10 बजकर 16 मिनट हुए थे।

भोपाल-नर्मदापुरम के बीच क्या हुआ ?

नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन भोपाल से रात 10 बजकर 5 मिनट पर निकलती है। ये ट्रेन रात 11 बजकर 26 मिनट पर नर्मदापुरम पहुंचती है। भोपाल से नर्मदापुरम जाने में 1 घंटा 21 मिनट का वक्त लगता है। इस 1 घंटे 21 मिनट के वक्त में अर्चना तिवारी के साथ क्या हुआ, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

खबर अपडेट की जा रही

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस का चेतावनी पत्र, सोशल मीडिया से कार्यकर्ता हटा लें विरोधी पोस्ट, वरना होगी कार्रवाई

MP CongressMP Congress

Madhya Pradesh Congress Warning Letter Update: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में अपने कार्यकर्ताओं को एक चेतावनी पत्र जारी किया है। यह पत्र संगठन सृजन अभियान के तहत हुई नियुक्तियों, खासकर जिला अध्यक्षों के विरोध में सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट्स को लेकर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.