सद्भावना दिवस : वाराणसी में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, 100 वार्ड पदयात्रा शुरू

0


वाराणसी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसजनों ने “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने मैदागिन चौराहे पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कांग्रेस ने 13 दिन, 13 ब्लॉक, 100 वार्ड पदयात्रा का शुभारंभ किया।

 सद्भावना दिवस : वाराणसी में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, 100 वार्ड पदयात्रा शुरू

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने काल भैरव ब्लॉक से शुरू हुई पदयात्रा में जनता से संवाद करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने कंप्यूटर, दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज और युवाओं को अवसर देकर आधुनिक भारत की नींव रखी। यह पदयात्रा जनता की समस्याओं को सुनने और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का बिगुल है।

 सद्भावना दिवस : वाराणसी में पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, 100 वार्ड पदयात्रा शुरू

जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को मजबूत कर लोकतंत्र को गांवों तक पहुंचाया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बताया कि यह पदयात्रा जनता से सीधा संवाद करेगी और भाजपा की नाकामियों को उजागर करेगी। कार्यक्रम में प्रजानाथ शर्मा, फसाहत हुसैन बाबू, सजीव सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने संचालन किया।








Leave A Reply

Your email address will not be published.