शैंपू के बाद इन घरेलू चीजों से धोएं बाल, तुरंत पाएँ नेचुरल सिल्क और शाइन

0


अक्सर देखा गया है कि शैंपू करने के बाद बाल रूखे और फ्रिज़ी हो जाते हैं। ऐसे में लोग महंगे कंडीशनर और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो लंबे समय में बालों को कमजोर बना देते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बाल टूटने और झड़ने से भी बचें और साथ ही मुलायम व चमकदार बने रहें, तो किचन में रखी कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्राकृतिक उपाय न केवल बालों को पोषण देंगे बल्कि उनके टेक्सचर को भी बेहतर बनाएंगे।

शैंपू के तुरंत बाद इन चीजों से बाल धो लिया तो सिल्की और सॉफ्ट दिखेंगे हेयर  want to hair get silky soft smooth rinse after shampoo with these 5 home  ingredients, ब्यूटी

 एप्पल साइडर विनेगर

शैंपू के बाद एक कप एप्पल साइडर विनेगर को दो कप पानी में मिलाकर बाल धोने से स्कैल्प का pH लेवल संतुलित रहता है। यह डैंड्रफ, खुजली और इंफेक्शन जैसी समस्याओं को कम करता है। साथ ही, प्रदूषण और धूल-मिट्टी से खराब हो चुके बालों की क्वालिटी सुधारने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करने से बालों में प्राकृतिक शाइन लौट आती है और वे पहले से कहीं ज्यादा मुलायम दिखते हैं।

 ग्रीन टी

ग्रीन टी केवल वजन घटाने और स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। 2–3 कप पानी में ग्रीन टी डालकर उबाल लें और छानने के बाद इस पानी से शैंपू किए हुए बाल धो लें। यह नुस्खा बालों में नेचुरल ग्लो और स्मूथनेस लाता है। इसके साथ ही ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो हेयरफॉल को कम करती है और उलझे हुए बालों को सुलझाने में मदद करती है।

 चावल का पानी

चावल का पानी सदियों से बालों को मजबूत और चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। खासतौर पर कोरियन हेयरकेयर में यह एक सीक्रेट नुस्खा माना जाता है। एक कटोरी चावल को 24 घंटे तक पानी में भिगो दें और अगले दिन उसका पानी छान लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बालों को रिंस करें और फिर साफ पानी से धो लें। इससे बाल सिल्की और शाइनी बनते हैं और उनकी जड़ों को मजबूती मिलती है।

पानी में इन चीजों को मिलाकर सिर धोने पर मुलायम और शाइनी बनते हैं बाल, Hair  Care का यह तरीका है सबसे आसान | Apple cider vinegar water and neem water for

 गुड़हल के फूल का पानी

गुड़हल यानी हिबिस्कस के फूल बालों की ग्रोथ और शाइन के लिए किसी जादू से कम नहीं हैं। 3–4 गुड़हल के फूल एक लीटर पानी में डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी गाढ़ा और चिपचिपा हो जाए तो छानकर ठंडा कर लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बाल धोएं। इससे बाल नेचुरली कंडीशन्ड, मुलायम और चमकदार दिखेंगे। साथ ही यह बालों को झड़ने से भी रोकता है।

 ब्लैक टी

अगर आप चाहते हैं कि बालों में चमक के साथ-साथ उनकी काली रंगत भी बरकरार रहे, तो ब्लैक टी का इस्तेमाल करें। एक बर्तन में पानी उबालकर उसमें काली चाय डालें, फिर छानकर ठंडा कर लें। शैंपू करने के बाद इस पानी से बाल धोने पर वे सिर्फ चमकदार ही नहीं बनते बल्कि धीरे-धीरे नेचुरली डार्क भी दिखाई देते हैं। यह उपाय बालों की टूट-फूट और रूखापन भी कम करता है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.