Shukra Gochar 2025: कर्क राशि में शुक्र का गोचर, मेष-धनु-सिंह-कन्या के लिए अच्छे नहीं संकेत, किसे होगा शुभ, जानें उपाय

0


Shukra Gochar 2025 kark Rashifal Horoscope Venus Transit Cancer Mesh Dhanu Singh Kanya: दैत्य गुरु शुक्र आज 21 अगस्त गुरुवार से अपनी चाल बदलने वाले हैं। अभी तक मिथुन राशि में चल रहे शुक्र कर्क राशि परिवर्तन में जाएंगे। शुक्र के गोचर से राशि चक्र की पांच राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि चंद्र की राशि कर्क में शुक्र में कब तक रहेंगे। इससे मेष, धनु, सिंह, कन्या को सतर्क रहने की जरूरत क्यों हैं, कर्क राशि में शुक्र का गोचर किसके लिए शुभ रहेगा।

साथ ही जानेंगे कि कमजोर शुक्र के संकेत क्या हैं और शुक्र को मजबूत करने के लिए कौन से ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं।

चंद्र की राशि कर्क में शुक्र गोचर

आपको बता दें कर्क चंद्र की राशि मानी जाती है। शुक्र का गोचर सांसारिक सुखों और बौद्धिक क्षमता के साथ दांपत्य जीवन में बदलाव लाता है।

कर्क राशि में कब तक रहेंगे शुक्र

हिन्दू पंचांग के अनुसार दैत्य गुरु शुक्र कर्क राशि में 21 अगस्त को गोचर कर रहे हैं। जो 14 सितंबर तक यानी करीब तीन सप्ताह इसी राशि में रहेंगे। हालांकि पंचांग भेद के चलते गोचर की तिथियों में एक दो दिन का अंतर आ जाता है।

शुक्र का गोचर किसे शुभ फल देगा

ज्योतिषाचार्य के अनुसार जिन जातकों की राशि कर्क, मीन, वृष, तुला हैं उन लोगों को कर्क राशि में शुक्र का गोचर बेहद खास रहेगा। तीन सप्ताह इनके लिए शुभ रहेंगे। इनके सांसारिक सुखों में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी।

शुक्र का गोचर किसे अशुभ फल देगा

शुक्र गोचर से मेष, धनु, सिंह और कन्या राशि के जातकों को 3 सप्ताह के ​लिए विशेष सावधान रहने की जरूरत है।

मेष, धनु, सिंह और कन्या को क्यों रहना है सतर्क

ग्रहों की चाल के अनुसार कर्क राशि में शुक्र का गोचर मेष राशि को चौथा, धनु राशि को आठवां और सिंह राशि को बारहवां पड़ेगा। ऐसे में शुक्र के गोचर काल के दौरान मेष, धनु और सिंह को सावधान रहना होगा। इसके साथ साथ जिन जातकों की राशि कन्या है उन्हें भी इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। वो इसलिए क्यों कन्या शुक्र की नीच राशि है।

कर्क, मीन, वृष, तुला के लिए कर्क गोचर क्यों है खास

राशि शुक्र गोचर का प्रभाव शुभ परिणाम
कर्क पारिवारिक जीवन में सौहार्द और प्रेम बढ़ेगा दांपत्य जीवन सुखी रहेगा, घर-परिवार में खुशी
मीन करियर और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव नई उपलब्धियाँ, नए रिश्तों में सफलता
वृष आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, निवेश से लाभ धन लाभ, काम में उन्नति
तुला सामाजिक मान-सम्मान और आकर्षण बढ़ेगा लोगों का सहयोग, रिश्तों में सामंजस्य

हिन्दू पंचांग के अनुसार कर्क राशि में शुक्र का गोचर होने से ये इन जातकों को किसी भी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। वो इसलिए क्योंकि कर्क राशि में ही शुक्र का गोचर हो रहा है। तो वहीं मीन शुक्र की उच्च राशि है, वृष और तुला शुक्र की स्व राशियां हैं। यही कारण है कि शुक्र का गोचर इन चार राशियों के लिए शुभ फल देगा।

शुक्र गोचर कैसे शुभ फल देता है

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार कर्क राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन जातकों के लिए गुड़ न्यूज लेकर आएगा। यानी आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके लिए ये गोचर काल शुभ फल लेकर आएगा। आपके जीवन में धन आगमन के योग बनेंगे।

अगर आप पर लंबे समय से कर्ज चढ़ा है तो उससे आपको मुक्ति मिल जाएगी। ​यदि कहीं निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए भी दिन बेहद शुभ रहेगा। जीवन में चल रही परेशानियों से अब छुटकारा मिल जाएगा। पारिवारिक माहौल खुश रहने वाला है।

मानसिक तनाव से आापको छुटकारा मिलने वाला है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कहीं से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधारेगी।

शुक्र गोचर किसे होगा शुभ

कर्क
मीन
वृष
तुला

शुक्र गोचर किसे अशुभ

मेष
धनु
सिंह
कन्या

शुक्र की राशियाँ 

शुक्र की उच्च राशि: मीन

शुक्र की नीच राशि: कन्या

शुक्र की स्व राशि: वृष और तुला

कमजोर शुक्र के संकेत

  • विवाह में देरी या विवाह नहीं होता है।
  • काम, प्रदर्शन और दिखावे में अधिक रुचि रहती है।
  • खों की समस्या या मधुमेह की समस्या रहती है।
  • सुविधाएं होने पर भी सुख का अनुभव नहीं कर पाते हैं।
  • सफलता प्राप्त करने में कठिनाई आती है।
  • गरीबी और कर्ज से परेशान रहते हैं।

शुक्र को मजबूत करने के उपाय

मां दुर्गा की उपासना करें।
सफेद चीजों में शकर, दूध, दही का दान करें।
शुक्रवार का व्रत रखें।
शिवजी को दूध मिलाकर जल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें:  Chandra Grahan 2025:सितंबर में लगने वाला है साल का पहला खग्रास चंद्रग्रहण, भारत में दिखेगा असर, जानें किसे शुभ-किसे अशुभ

Leave A Reply

Your email address will not be published.