बराईं गांव में पक्के मकान का बारजा गिरने से वृद्ध महिला की मौत, दो पोतियां घायल

0


चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराईं गांव की चौहान बस्ती में बीते गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पक्के मकान का बारजा अचानक टूटकर गिरने से नीचे बैठी 92 वर्षीय वृद्ध महिला दूबराजी देवी, पत्नी रामनाथ चौहान, और उनकी दो पोतियां सोनम (23 वर्ष) व प्रिया (18 वर्ष), पुत्री सतीश चौहान, गंभीर रूप से घायल हो गईं। शुक्रवार को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दूबराजी देवी की मृत्यु हो गई, जबकि दोनों पोतियों का इलाज भोजूबीर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

बराईं गांव में पक्के मकान का बारजा गिरने से वृद्ध महिला की मौत, दो पोतियां घायल

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय दूबराजी देवी खाना खाने के बाद घर के बाहर बारजा के नीचे चारपाई पर बैठी थीं। उनकी दोनों पोतियां पास ही दूसरी चारपाई पर थीं और उन्हें कमरे में ले जाने की तैयारी चल रही थी। तभी रात करीब 10 बजे मकान का बारजा अचानक भरभराकर तीनों के ऊपर गिर गया। इस हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दोनों पोतियों को सिर में चोट और पैर में फ्रैक्चर होने के कारण भोजूबीर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

बराईं गांव में पक्के मकान का बारजा गिरने से वृद्ध महिला की मौत, दो पोतियां घायल

वृद्धा की मृत्यु की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








Leave A Reply

Your email address will not be published.