वाराणसी। हरहुआ के चुपेपुर में बुधवार को भाग्यश्री गैस एजेंसी ने सेफ्टी क्लीनिक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिवीजनल हेड अब्दुल लतीफ, सेल्स मैनेजर अनूप चंद्र गुप्ता, सेल्स ऑफिसर सतीश कुमार तथा एजेंसी के मालिक रवि प्रकाश सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सबसे खास पहलू यह रहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं इसमें शामिल हुईं और उन्होंने न सिर्फ सुरक्षा संबंधी जानकारी ध्यान से सुनी बल्कि उत्साहपूर्वक सवाल-जवाब में भी हिस्सा लिया।
क्या सिखाया गया?
- गैस लीकेज से बचाव के आसान उपाय
- फायरवॉल और फायर पंंच जैसे सेफ्टी टूल्स की जानकारी
- सुरक्षा हौज़ की अहमियत
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राम जन्म मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सुरक्षा क्विज़ में संध्या सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया और पुरस्कार प्राप्त किया। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं में “सुरक्षा पहले” का संदेश पहुंचाना था, जिसे लोगों ने बड़े उत्साह से अपनाया।
देखें तस्वीरें


