RSS Chief Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले- सभी परिवारों में होने चाहिए 3 बच्चे, जानें BJP को लेकर क्या कहा

0


हाइलाइट्स

  • संघ प्रमुख मोहन भागवत की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • मोहन भागवत ने फिर कही 3 बच्चों की बात
  • मोहन भागवत बोले-हमारा हर सरकार से अच्छा रिश्ता

RSS Chief Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सभी परिवारों को 3 बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में परिवार व्यवस्था बनी रहे और देश की सुरक्षा भी सुनिश्चित रहे, इसके लिए जरूरी है कि 3 बच्चे सभी परिवारों में रहें। RSS प्रमुख भागवत ने संघ शताब्दी समारोह के तहत दिल्ली में हो रहे 3 दिवसीय सम्मेलन दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई मुद्दों पर खुलकर बात की।

सरकार को लेकर क्या बोले मोहन भागवत

RSS और बीजेपी के बीच मतभेद के सवाल पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हमारा हर सरकार, राज्य सरकारों और केंद्र सरकारों, दोनों के साथ अच्छा रिश्ता है, लेकिन कुछ व्यवस्थाएं ऐसी भी हैं जिनमें कुछ आंतरिक विरोधाभास हैं। कुल मिलाकर व्यवस्था वही है, जिसका आविष्कार अंग्रेजों ने शासन करने के लिए किया था। इसलिए, हमें कुछ नवाचार करने होंगे। भले ही कुर्सी पर बैठा शख्स हमारे लिए पूरी तरह से समर्पित हो, उसे यह करना ही होगा और वह जानता है कि इसमें क्या बाधाएं हैं। वह ऐसा कर भी सकता है और नहीं भी। हमें उसे वह स्वतंत्रता देनी होगी, कहीं कोई झगड़ा नहीं है।

( खबर अपडेट हो रही है )

Leave A Reply

Your email address will not be published.