Rajasthan SI Recruitment Cancelled: हाईकोर्ट ने रद्द की 2021 की भर्ती, 859 पदों पर रोक
पेपर लीक में कई लोग गिरफ्तार
Rajasthan SI Recruitment को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि इस मामले में कई ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर और उम्मीदवार शामिल थे. इस पूरे मामले की जांच विशेष संचालन समूह (SOG) ने की, जिसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस मामले के लेकर हाई कोर्ट में कई याचिकाएँ भी दायर की गईं.
कोर्ट ने रद्द की परीक्षा
हाई कोर्ट में इस मामले को लेकर काफी समय से जांच चल रही थी, जिसके बाद अदालत ने बड़ा फैसला लेते हुए भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है. जस्टिस समीर जैन की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया. कोर्ट का कहना था कि इस भर्ती में पारदर्शिता नहीं थी. वहीं सरकार का कहना था कि इस गड़बड़ी में 68 उम्मीदवार शामिल थे और पूरी प्रक्रिया को रद्द करने की जगह सिर्फ दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन कोर्ट ने इस तर्क को नहीं माना.
छात्रों ने किया विरोध
कोर्ट के फैसले के बाद छात्रों ने इसका विरोध किया. उनका कहना था कि हम लोगों ने पूरी ईमानदारी से परीक्षा दी थी. कई उम्मीदवारों ने तो इस नौकरी के लिए अपनी दूसरी नौकरी भी छोड़ दी है. पूरी भर्ती रद्द होने से उनके भविष्य पर बहुत बुरा असर हुआ है.