वाराणसी : नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में मनाई गई हॉकी के जादूगर की जयंती, खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

0


वाराणसी। नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल, सुसुवाही परिसर में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार राय, उपाध्यक्ष प्रवीण राय, प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय, जूनियर-सीनियर समन्वयक सत्यप्रिया सिंह एवं असीम कुमार घोषाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। 

vns

प्रधानाचार्य डॉ. दिवाकर राय ने स्वागत उद्बोधन में मेजर ध्यानचंद के व्यक्तित्व और उनकी खेल उपलब्धियों का परिचय देते हुए छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे शारीरिक सौंदर्य के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक है। खेल न केवल अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करता है, बल्कि यह विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की ओर अग्रसर करता है। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचि के अनुसार खेलों में भी भाग लें और अपने कौशल का प्रदर्शन कर परिवार तथा देश का नाम रोशन करें।

वाराणसी : नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल में मनाई गई हॉकी के जादूगर की जयंती, खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने एरोबिक्स, खेल प्रतियोगिताओं और रस्साकशी (टग ऑफ वॉर) में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सदनों को प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गतिविधि शिक्षिका जाह्नवी सिंह ने “हॉकी के जादूगर” कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियों और उनके अनुकरणीय जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं खेल शिक्षक श्री आशीष कुमार ने बच्चों को खेलों के प्रति गंभीरता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि खेल हमारे सर्वांगीण विकास का आधार है और राष्ट्रीय खेल हॉकी देश की गौरवमयी पहचान है। अंत में खेल शिक्षिका शिखा सोनकर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंच संचालन छात्रा आस्था एवं आदित्य चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

vns








Leave A Reply

Your email address will not be published.