महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

0


वाराणसी: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रविवारको महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में संडे ऑन साइकिल प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रजत सिंह और जनपद वाराणसी के सहायक अभियोजन अधिकारी श्री दीपक कुमार द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

खेल परिषद के सचिव डॉ. नवरतन सिंह ने मुख्य अतिथियों,  रजत सिंह और दीपक कुमार, का खेल परिषद में पधारने पर सम्मान किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडे, उपाध्यक्ष प्रो. संतोष कुमार, डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. राधेश्याम राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

इस आयोजन ने न केवल खेल भावना को बढ़ावा दिया, बल्कि युवाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता भी पैदा की।








Leave A Reply

Your email address will not be published.