Varanasi Weather : वाराणसी में बारिश के बाद गिरा तापमान, गर्मी से मिली थोड़ी राहत, जानिये अगले चार दिनों के मौसम का हाल


वाराणसी। जिले में बारिश थमने के बाद गुरुवार को सुबह के वक्त तेज धूप ने लोगों को खूब पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि, दोपहर में बादलों की सक्रियता के चलते धूप-छांव का खेल जारी रहा। बुधवार रात हुई बारिश ने भले ही तापमान को नीचे गिरा दिया था, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप असह्य हो गई। बुधवार दोपहर दो बजे तक तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात 10 बजे यह गिरकर 28 डिग्री तक आ गया। न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

भोर में 15 मिमी बारिश भी रिकॉर्ड की गई। आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में जिले में अब तक 873.3 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत से 35 प्रतिशत अधिक है। मौसम पूर्वानुमान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। 9 सितंबर तक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार उमस और बीच-बीच में हो रही बारिश के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। दिन में धूप से तापमान बढ़ता है और रात में बारिश से राहत मिल जाती है। अगले कुछ दिनों तक लोगों को ऐसे ही बदलते मौसम का सामना करना पड़ सकता है।








Leave a Comment