वाराणसी : सामनेघाट में मिला महिला का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

0


वाराणसी। लंका थाना के सामनेघाट के जजेज गेस्ट हाउस के सामने घाट किनारे एक महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी रही। 

शाम लगभग 6 बजे पीआरवी को मिली थी। उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला का शव नदी किनारे जल में पड़ा हुआ है। महिला की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। शव पर काले रंग का कुर्ता और काली जींस थी तथा दाहिने हाथ में एक कड़ा भी पहना हुआ था।

पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से मृतका की पहचान के लिए पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए बीएचयू मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।








Leave A Reply

Your email address will not be published.