Todays Latest News 5 September Friday 2025: पढ़ें 5 सितंबर 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
12:28 PM
दिवाली से पहले बिहार में चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन
दिवाली के पहले बिहार में आम जनता को बड़ा तोहफा मिल सकता है। लंबे समय से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो सकता है। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन दिवाली और छठ पूजा से पहले चलाने की तैयारी चल रही है। भारतीय रेलवे इसी महीने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (First Vande Bharat Sleeper Train) चला सकता है।
पिछले महीने, गुजरात के भावनगर में एक कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएगी। इसी समय उन्होंने कहा था कि वंदे भारत स्लीपर सितंबर में आ रही है। हालांकि अभी तक इसकी तारीख की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है और कंफर्म भी नहीं है कि ये कब से शुरू होगी।
12:20 PM
मुंबई को 400 किलो RDX से उड़ाने की धमकी, पाक के 14 आतंकियों के घुसने का दावा, शहर मे हाई अलर्ट जारी
मुंबई में बम विस्फोट की धमकी, मुंबई पुलिस को आया मैसेज#MumbaiPolice #Mumbai #RDX @MumbaiPolice pic.twitter.com/Cu4zFQkuQL
— Bansal News Digital (@BansalNews_) September 5, 2025

मुंबई पुलिस को एक गंभीर धमकी भरा मैसेज मिला है जिसमें कहा गया है कि 400 किलो RDX विस्फोट से एक करोड़ लोगों की जान जा सकती है। धमकी में 14 पाकिस्तानी आतंकियों के भारत में घुसने का भी दावा किया गया है। यह संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया था, और अनंत चतुर्दशी के मौके पर पुलिस हाई अलर्ट पर है।
मैसेज में कहा गया कि 34 गाड़ियों में ह्यूमन बम लगाए गए हैं और विस्फोट के बाद पूरा शहर हिल जाएगा। धमकी में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ संगठन का भी उल्लेख किया गया है।
10:45 AM
दिल्ली से इंदौर आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग

इंदौर में दिल्ली से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते सुबह 09:54 बजे आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 161 यात्री सुरक्षित हैं और मौके पर फायर ब्रिगेड व एम्बुलेंस की टीम मौजूद थी।
10:30 AM
दिल्ली में उफान पर यमुना नदी, आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे केजरीवाल

यमुना का उफनता पानी इस सप्ताह उत्तर दिल्ली के मजनू का टीला की तंग गलियों में घुस आया, जिससे दर्जनों घर और दुकानें जलमग्न हो गईं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी के उतरने के बाद इलाके में गीली लकड़ियां, टूटी मशीनें और ठहरे हुए नालों के गंदे पानी की बदबू अहसास कराती है कि बहुत कुछ अब नए सिरे से शुरू करना होगा।
दिल्ली में भारी बारिश के बाद बाढ़ से हालात खराब हैं। यमुना के बढ़ते जलस्तर ने यमुना बाजार, गीता कॉलोनी, मजनू का टीला, कश्मीरी गेट, गढ़ी मांडू और मयूर विहार जैसे इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। अब तक 14,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
9:50 AM
अफगानिस्तान में फिर भूकंप के झटके, 4.8 की तीव्रता से सहमे लोग

गुरुवार रात अफगानिस्तान में दूसरा बड़ा भूकंप आया है। इसके झटके पाकिस्तान और उत्तर भारत में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हिंदू कुश क्षेत्र के आस-पास था। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.8 के आस-पास बताई जा रही है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़े का इंतजार है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डर कर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से हुए नुकसान पर अभी ठोस रूप से कुछ जानकारी नहीं आई है।
9:10 AM
नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर लगाई पाबंदी
Nepal Government orders Nepal Telecommunication Authority to block 26 social media websites, including Meta and X in Nepal.
“The ministry had given ultimatum to all social media to register in Nepal. A meeting held this afternoon has decided to give the order to Nepal…
— ANI (@ANI) September 4, 2025
नेपाल सरकार ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाते हुए फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कुल 26 सोशल मीडिया ऐप्स पर पाबंदी लगा दी है। नेपाल के लोग अब इन्हें एक्सेस नहीं कर पाएंगे। दरअसल, सरकार ने इन कंपनियों को नेपाल में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा था। समयसीमा पूरी होने तक जिन कंपनियों ने खुद को रजिस्टर नहीं करवाया, उन सब पर कार्रवाई करते हुए पाबंदी लगा दी गई है। हालांकि, कई लोगों ने इस फैसले की आलोचना करते हुए इसे फ्री स्पीच पर अंकुश बताया है।
8:44 AM
पंजाब में बाढ़ आपदा पर मंथन, CM मान ने 4 बजे मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई कैबिनेट मीटिंग

पंजाब में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। मिली जानकारी के अनुसार, सीएम मान ने 5 सितंबर को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है। ये मीटिंग मुख्यमंत्री आवास चंडीगढ़ में होगी। पंजाब में चल रहे हालातों को देखते हुए सीएम माने मीटिंग बुलाई है।
8:24 AM
बिलासपुर में 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, 36 घंटे में 104.6 MM से अधिक बारिश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीती रात जबरदस्त बारिश हुई। जिससे पिछले 18 सालों का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 36 घंटों में 104.6 मिलीमीटर (4.09 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर तहसील में यह आंकड़ा 127 मिमी (5 इंच से अधिक) तक पहुंच गया। वहीं जशपुर में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं।
8:15 AM
यूपी में फिर बढ़ेगा तापमान, अगले 5 दिन बारिश के कोई आसार नहीं

अगस्त महीने में अच्छी बारिश मिलने के बाद सितंबर में मानसून कमजोर पड़ गया है। मौसम विभाग (IMD) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) में अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। बारिश न होने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
7:30 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 45 शिक्षकों को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025’ से करेंगी सम्मानित

हर साल 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के रूप में मनाया जाता है। भारत के दूसरे राष्ट्रपति और शिक्षक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन शिक्षकों को सम्मान देने और उनके महत्वपूर्ण योदान सम्मानित करने के लिए होता है। इस खास दिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के 45 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित करने वाली हैं।