Ujjain Ganesh Sawari Controversy: महिदपुर में गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर फेंके पत्थर, पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

0


हाइलाइट्स

  • महिदपुर में गणेश सवारी में तनाव
  • लव जिहाद की झांकी पर पथराव
  • पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा

Ujjain Mahidpur Ganesh Sawari Controversy: उज्जैन के महिदपुर में गणेश सवारी के दौरान विवाद हो गया। गणेश सवारी में लव जिहाद की झांकी पर पथराव हुआ। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ना पड़ा।

लव जिहाद की झांकी पर पथराव

Ujjain Mahidpur Ganesh Sawari Controversy
लव जिहाद की झांकी

गणेश सवारी जब मोती मस्जिद इलाके से गुजर रही थी तो कुछ लोगों ने पथराव किया। विवाद के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल हालात काबू में हैं।

Ujjain Mahidpur Ganesh Sawari Controversy hindi newsUjjain Mahidpur Ganesh Sawari Controversy hindi news
भारी पुलिस बल तैनात

मुस्लिम समाज ने तहसील कार्यालय घेरा

झांकी को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने तहसील कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने झांकी में पुतले को पहनाई टोपी, दाढ़ी और बुर्का हटाने की मांग की। इस दौरान SDM ने तत्काल हटवाने की बात कही और मुस्लिम समाज की आपत्ति को लेकर एक आवेदन देने के लिए कहा।

(खबर अपडेट हो रही है)

Leave A Reply

Your email address will not be published.