शादी के 19 दिन बाद हुआ बड़ा हादसा, हनीमून मनाने गए कौशलेंद्र और अंकिता सिक्किम से हुए लापता

0

Missing Couple : मेघायल से गायब हुए राजा और सोनम का केस अभी भी उलझा हुआ ही है कि नए केस ने जन्म ले लिया है। यूपी के एक नए विवाहित जोड़े के भी गायब होने की खबर सामने आ रही है। सिक्किम हनीमून मनाने गए यूपी के कौशलेन्द्र और अंकिता सिंह का अभी तक कोई पता (Missing Couple) नहीं चल पाया है।

यूपी से सिक्किम हनीमून मनाने गए कपल हुआ गायब

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के राहाटीकर गांव निवासी कौशलेंद्र और अंकिता सिंह का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। यह नवविवाहित जोड़ा 24 मई को अपना हनीमून मनाने सिक्किम गया था।

दुर्भाग्य से 29 मई की शाम को मगन जिले में उनकी बस 1000 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिसके बाद से वे दोनों लापता (Missing Couple) हैं।

5 मई को हुई शादी, 24 मई को गए हनीमून पर

Missing Couple

प्रतापगढ़ निवासी कौशलेंद्र और अंकिता की शादी 5 मई को हुई थी, जिसके बाद वे हनीमून मनाने सिक्किम गए थे। लेकिन इस दौरान मगन जिले में भारी बारिश के कारण पर्यटकों को ले जा रही बस तीस्ता नदी में गिर गई।

जिसके बाद से अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह इस समय सिक्किम में हैं और अपने बेटे और बहू की तलाश (Missing Couple) में लगातार प्रयास कर रहे हैं।

लापता युवक के पिता ने लगाई सरकार से गुहार

Missing Couple

युवक के पिता ने एक भावुक वीडियो संदेश में कहा, “मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करता हूं कि वे सिक्किम सरकार से इस तलाशी अभियान में तेजी लाने का अनुरोध करें।” उन्होंने बताया कि वे कई बार घटनास्थल पर जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके बेटे और बहू से जुड़ी कोई वस्तु या सुराग नहीं मिला है। उन्होंने कहा, “जब तक वे नहीं मिल जाते, मैं घर नहीं लौटूंगा।”

खराब मौसम के चलते बस गिरी हजार फीट खाई में

सिक्किम में खराब मौसम के कारण कौशलेंद्र और अंकिता की बस फिसलकर भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले में लाचेन-लाचुंग राजमार्ग पर मुन्सिथांग के पास करीब 1,000 फीट गहरी तीस्ता नदी में गिर गई। घटना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन मौसम खराब हो गया। जिसके कारण तलाशी (Missing Couple) अभियान प्रभावित हुआ। हादसा उस समय हुआ, जब वे 29 तारीख को उत्तरी सिक्किम के मंगन जिले से गंगटोक स्थित होटल लौट रहे थे।

दोनों की तलाश में परिजन सिक्किम में मौजूद

मंगन से रवाना होने से पहले सुबह कौशलेंद्र ने आखिरी बार अपनी मां बेबी सिंह से बात की थी। कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर और अंकिता के भाई और चाचा अभी भी दोनों की तलाश (Missing Couple) में सिक्किम में हैं। बताया जा रहा है कि अंकिता लखनऊ के मेदांता अस्पताल के मेडिसिन विभाग में काम करती थी। कौशलेंद्र अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे और दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.