इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा : बस-कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत, ड्राइवर की मौत; 15 यात्री घायल

0

 

देवास। इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के नेमावर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर के पास सोमवार सुबह एक यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंतहो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, जबकि कंटेनर का चालक केबिन में फंस गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में बस के करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।

यात्रियों मची में अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नेमावर थाना पुलिस और एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी मौके पर पहुंचे। जाम में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल कर खातेगांव के शासकीय अस्पताल भेजा गया। वहीं 2 घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई। मृत कंटेनर चालक की पहचान राजस्थान निवासी के रूप में हुई है।

चालक को निकालने में लगी मशक्कत

टीआई तहजीब क़ाज़ी ने बताया कि कंटेनर के चालक की सीट पर ही मौत हो गई थी। काटिंग उपकरण की मदद से केबिन को काटकर शव निकाला गया। हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चला है, हालांकि तेज़ रफ़्तार को प्राथमिक वजह माना जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों में देवास सहित आसपास के ज़िलों के यात्री शामिल हैं। एसडीओपी आदित्य तिवारी ने कहा, कंटेनर ड्राइवर की मृत्यु हो चुकी है। घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में तेज़ गति की आशंका है, विस्तृत कारणों की तफ़्तीश जारी है।

हाईवे पर फिर उठा सवाल

इंदौर-बैतूल मार्ग पर यह एक और घातक दुर्घटना है। स्थानीय लोगों ने ओवर-स्पीड और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को हादसों की मुख्य वजह बताते हुए प्रशासन से कठोर निगरानी और स्पीड कंट्रोल उपाय लागू करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.