रायपुर एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा: पायलट की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना,रनवे छूते ही उछली इंडिगो फ्लाइट, सुरक्षित उतरे यात्री
Raipur Plane Rough Landing: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। भोपाल से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 7302 रनवे पर टच करते ही उछल गई।
पायलट की सूझबूझ और अनुभव से विमान को दोबारा नियंत्रित कर सुरक्षित उतार लिया गया। घटना के दौरान यात्रियों के बीच कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
रनवे टच करते ही उछला विमान
इंडिगो की फ्लाइट भोपाल से दोपहर 1:29 बजे रवाना हुई थी और 2:40 बजे रायपुर पहुंचने का निर्धारित समय था। विमान समय पर पहुंचा, लेकिन रनवे को छूते ही झटका लगा और विमान दोबारा ऊपर उठ गया। दूसरी कोशिश में पायलट ने रफ लैंडिंग कर विमान को सुरक्षित उतारा।
यह भी पढ़ें: Bhopal Kerwa Dam: भोपाल में केरवा डैम के कैचमेंट एरिया का अतिक्रमण हटाया, NGT के आदेश पर 30 एकड़ जमीन का अवैध निर्माण तोड़ा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/screenshot-2026-02-14-220443-2026-02-14-22-57-51.png)
यात्रियों में मची अफरा-तफरी
फ्लाइट में सवार यात्रियों ने बताया कि लगातार दो झटके लगने से कुछ देर के लिए विमान के अंदर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/screenshot-2026-02-14-220407-2026-02-14-22-57-51.png)
38 मिनट देरी से हुई लैंडिंग
निर्धारित समय 2:40 बजे था, लेकिन विमान 3:18 बजे सुरक्षित लैंड हुआ। इस घटना के कारण आगे की उड़ानों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/02/14/screenshot-2026-02-14-220418-2026-02-14-22-57-51.png)
भोपाल जाने वाली फ्लाइट प्रभावित
रायपुर से भोपाल जाने वाली इंडिगो फ्लाइट को देरी से रवाना किया गया। दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट शाम लगभग 4 बजे रवाना हुई।
यह भी पढ़ें: Holi Special Train: गोरखपुर रूट से दिल्ली के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल
एयरपोर्ट प्रबंधन ने किया इनकार
एयरपोर्ट अधिकारियों ने इस तरह की किसी गंभीर घटना से इनकार किया है। एयरपोर्ट डायरेक्टर किशोर कुमार लहरे ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Breaking News Live Update 14 February: शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश – अपमानजनक भाषा पाप है, इतिहास में दर्ज रहेगा बयान
पहले भी तकनीकी समस्या आ चुकी
सितंबर 2025 में बिजली गिरने से एयरपोर्ट का नेविगेशन सिस्टम फेल हो गया था, जिसके कारण कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था। इस घटना ने विमान सुरक्षा और एयरपोर्ट संचालन को लेकर सवाल जरूर खड़े किए हैं, हालांकि पायलट की सतर्कता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
यह भी पढ़ें: Korba accident: तेज रफ्तार ट्रेलर घर में घुसा, गर्भवती महिला की मौत, हादसे के बाद चक्काजाम