Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: सावन का पहला सोमवार मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए लेकर आएगा ये शुभ समाचार

0


Aaj ka Rashifal 14 July 2025 Somwar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार और सावन माह की चतुर्थी तिथि (Chaturthi Tithi) रहेगी. हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

सोमवार 14 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज 14 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल

मेष राशि वालों का आज का दिन सामान्य होगा। बिजनेस में प्रॉफिट हो सकता है। साथ ही आज आप जिस आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं वह दूर हो जाएगा। आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर सही विकल्प मिलेंगे। आज आपका लकी नंबर 9  और लकी कलर लाल रहेगा।

वृष राशि (Taurus) दैनिक राशिफल

वृष राशि वालों का आज का दिन अनुकूल रहेगा कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन अच्छा रहेगा और परिवार में भी खुशाली रहेगी। आज आपका दिन आर्थिक रूप से ठीक रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। ऑफिस में चीजें बेहतर होंगी। आज आपकी लवलाइफ भी अच्छी रहेगी। यदि आप आर्ट के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपका दिन अच्छा होगा। आज के लिए आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर सफेद रहेगा।

मिथुन (Gemini) राशि दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए आज इनवेस्ट करने का बेहतरीन मौका है। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। व्रत न करें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। बिजनेस करने वालों को भी लाभ होगा। आज आपको अपने साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आज आपका लकीं नंबर 8 और लकी कलर हरा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों का आज का दिन शानदार होगा। बिजनेस में फयदा होगा। हेल्थ भी ठीक रहेगी। आज आपकी सैलरी बढ़ सकती है। कपल्स के बीच प्यार बढ़ेगा। आज आप पिता की प्रोपर्टी लेने का प्रयास करेंगे। आज आपकी पॉपुलैरिटी बढ़ेगी इसके साथ ही नए दुश्मन भी बढ़ेंगे आज आपका लकी नंबर 3 और लकी नंबर पिंक रहेगा।

यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal: मेष वाले शांति से लें काम, वृषभ को करियर में मिलेगा सुनहरा मौका, मिथुन-कर्क दैनिक राशिफल

Leave A Reply

Your email address will not be published.