Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: सावन का पहला सोमवार धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को देगा ये शुभ फल, पढ़ें आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal 14 July 2025 Somwar Dhanu, Makar, Kumbh, Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार और सावन माह की चतुर्थी तिथि (Chaturthi Tithi) रहेगी. हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
सोमवार 14 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज 14 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल
धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल
धनु राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज आपका दिन ऑफिस में अच्छा रहेगा आपके सीनियर आपकी मदद करेंगे। जॉब में प्रमोशन हो सकता है। आपके सारे काम समय से पूरे होंगे। हेल्थ का ख्याल रखें। लव और रिलेशनशिप से मन उठेगा। आज आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर पीला रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल
मकर राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। बेवजह मन उदास रहेगा। आज आपकी हेल्थ ठीक रहेगी। ऑफिस में सीनियर का सहयोग मिलेगा। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। रिश्तेदारों से भरोसा उठेगा। आज आपको चोट लग सकती है, इसलिए सावधान रहें। रुद्राभिषेक करें। आज आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर गुलाबी है।
कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों को आज सावधान रहें वरना गलतफहमी के चलते अपनों से मनमुटाव हो सकते हैं। परिवार वालों से झगड़े हो सकते हैं। अपने गुस्से और वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में दिक्कतें हो सकती है। आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। ऑफिस में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर नीला रहेगा।
मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल
मीन राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इससे मन अशांत रहेगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल करें। परिवार में अनबन हो सकती है। बच्चों की हेल्थ बिगड़ सकती है। वर्कप्लेस पर काम का बोझ बढ़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में आज शादी की बात करने से बचें। जॉब में सक्सेस मिलेगी। आज आपका लकी नंबर 4 और लकी कलर लाल रहेगा।
यह भी पढ़ें- Weekly Horoscope 2025: धनु को मिलेगा भाग्य का साथ, काली उड़द की दाल से बनेंगे मकर के काम, कुंभ मीन का साप्ताहिक राशिफल