Aaj ka Rashifal 15 July Mangalvar: धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल
Aaj ka Rashifal 15 July 2025 Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार मंगलवार 15 जुलाई को सावन माह की तृतीया तिथि रहेगी. हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
मंगलवार 15 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।
चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज मंगलवार 15 का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।
धनु, मकर, कुंभ मीन राशिफल 13 जुलाई
धनु राशि (23 नवंबर – 21 दिसंबर) दैनिक राशिफल
मंगलवार को आपको प्यार और अपनापन मिलेगा। आपका नि:स्वार्थ स्वभाग दूसरों को पसंद आता है। किसी चीज को लेकर खुद पर दोष न थोपें। किसी चीज से परेशान हैं तो मदद लेने में हिचकिचाएं नहीं। लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। अकेले परेशान होंने से बचें। लोग आपकी सहायता करेंगे तो आभार मानें।
मकर राशि (22 दिसंबर – 21 जनवरी) दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। किसी भी तरह के संकोच से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। आप साहस दिखा पाएंगे। अपने आप पर भरोसा रखने की सलाह आपको दी जा रही है। असफलता से डर नहीं बल्कि समय के साथ चलते चलें। अपने अंदर काबिलियत पर भरोसा रखें।
कुंभ राशि (22 जनवरी – 19 फरवरी) दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों को अपने जीवन का लक्ष्य तय करना होगा। ताकि आप भविष्य के लिए तैयार रहें। मंगलवार का दिन आपके लिए आत्ममंथन और स्पष्ट सोच रखने के लिए कह रहा है। आपको भ्रमित होने से बचना होगा। अपनी प्राथमिकताओं को तय करें। अपने आसपास के माहौल को साफ रखें। किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचना होगा। आने आप को मजबूत रखें।
करियर में एक बड़ा फेरबदल आपको मिल सकता है।
मीन राशि (20 फरवरी – 20 मार्च) दैनिक राशिफल
मीन राशि को कल्पना से दूर रहना होगा। वर्तमान में जीने की सलाह आपको दी जा रही है। आपके लिए सजग रहने और ध्यान की जरूरत है। भावनाएं थोड़ा ज्यादा हावी हो सकती हैं या सोच बहुत भटक सकती है। ऐसे में बार-बार खुद को ‘अभी’ में लाएं। गहरी सांस लें, कुछ पल चुपचाप बैठें – ये छोटी-छोटी चीज़ें आपके मन को हल्का करेंगी। अपने आस-पास के माहौल को महसूस करें और हर काम को पूरी जागरूकता के साथ करें। जब आप सचेत होकर जीते हैं, तो तनाव अपने आप दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: Sawan के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, उज्जैन में निकलेगी पहली शाही सवारी