Aaj ka Rashifal: धनु का दूर होगा मानसिक तनाव, कुंभ को रखना होगा वाणी पर संयम, मकर मीन दैनिक राशिफल

0


Aaj ka Rashifal 4 September Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen 2025 Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार  गुरुवार 4 सितम्बर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि रहेगी ।

ऐसे में गुरुवार 4 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन 4 सितंबर दैनिक राशिफल

धनु (23 नवंबर – 21 दिसंबर) दैनिक राशिफल 4 सितंबर

धनु वालों को गुरुवार 4 सितंबर को अपनी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव लाने की जरूरत है। तभी आपको फायदा होगा। आप काम करने के लिए कोई तरीका आपनाएंगे जिससे आप समय और मेहनत दोनों बचा पाएंगे। आपको काम को लेकर नए नए प्रयोग करते रहना होगा। आपको जो भी संकेत मिलें उन्हें अवसर के रूप में आपको छोड़ना नहीं है। आपका मानसिक तनाव दूर होगा।

मकर (22 दिसंबर – 21 जनवरी) दैनिक राशिफल 4 सितंबर

मकर राशि वालों को घर पर सुकून के किसी सदस्य साथ सुकून पल बिताने की जरूरत है। ताकि आपकी परेशानियां कम हों। परिवार में सदस्य के साथ प्यार भरी बातें आपको आराम देंगी। छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

कुंभ (22 जनवरी – 19 फ़रवरी) दैनिक राशिफल 4 सितंबर

कुंभ राशि वालों का आपसी माहौल तनाव भरा रहेगा। तनाव से दूर रहें तो ही अच्छा है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आपको कान के कच्चे नहीं बनना है। किसी की बातों पर ध्यान और प्रतिक्रिया देने से आपको बचना होगा। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा। इसलिए शांति के साथ काम करें। अच्छे बुरे की समझ होनी चाहिए।

मीन (20 फ़रवरी – 20 मार्च) दैनिक राशिफल 4 सितंबर

मीन राशि वालों को 4 सितंबर द्वादशी तिथि को अपने पैसों का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है इसलिए सतर्क रहें। पहले से प्लानिंग कर लें। सुख सुविधाओं पर पैसा खर्च कर सकते हैं हालांकि इसके लिए प्लानिंग करके चलेंगे तो सही रहेगा। अचानक बढ़ते खर्चों से बचना होगा। सोच-समझकर खर्च करेंगे तो अचानक तनाव नहीं होगा। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: Ganesh Visarjan 2025: अनंत चौदस 6 सितंबर को, इसी दिन लगेंगे पंचक, क्या है हवन करने का सही दिन

Leave A Reply

Your email address will not be published.