Aaj ka Rashifal: धनु वाले खुद को दें आराम, मकर वालों को रहना होगा मौन, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

0


Aaj ka Rashifal 7 Sep 2025 Ravivar Shradhha Purnima Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 7 सितम्बर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी दिन चन्द्र ग्रहण भी है

ऐसे में रविवार 7 सितम्बर को  बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 7 सितंबर

धनु (23 नवम्बर – 21 दिसम्बर) दैनिक राशिफल 7 सितंबर

धनु राशि वालों के लिए 7 सितंबर रविवार ग्रहण का दिन मिलाजुला रहेगा। आपका मन काम में डूबा रहेगा, लेकिन शरीर और दिमाग को भी आराम देने की जरूरत है।

ज़्यादा थकान से बचें और थोड़ा रुककर खुद को आराम देने की कोशिश करें। आराम लेने के बाद आप और फोकस्ड होकर काम कर पाएंगे। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मकर (22 दिसम्बर – 21 जनवरी) दैनिक राशिफल 7 सितंबर

मकर राशि वालों को अपने अंदर शांति ढूंढना होगी। थोड़ा ध्यान, प्रार्थना करने से मन शांत होगा। मौन रहकर अपने आप को समय देने की जरूरत है। तभी मानसिक शांति मिलेगी। आपको जितना मिलता जाए उसमें संतुष्टि रखें। तभी आप सफल होंगे।

कुंभ (22 जनवरी – 19 फरवरी) दैनिक राशिफल 7 सितंबर

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आप कर्म करते जाएं फल की इच्छा न करें। धैर्य के रखना होगा। अभी तुरंत फल न मिले तो चिंता मत करें। जो मेहनत कर रहे हैं, उसका असर ज़रूर होगा। भरोसा रखें और अपने काम में लगे रहें।

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च) दैनिक राशिफल 7 सितंबर

मीन राशि वालों को अपनी आदतों में सुधार लाने की जरूरत है। छोटी-छोटी अच्छी आदतें आपको सफलता दिला सकती हैं। इन्हें नज़रअंदाज़ नहीं करना है। बल्कि इन्हें और मजबूती के साथ अपनाते चलें। ये आपको भविष्य में बड़ी सफलता दिलाएंगीं।

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2025: कल लगने जा रहा है साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण, दोपहर 1:59 से लगेगा सूतक, जानें कब उबरेगा ग्रहण

Leave A Reply

Your email address will not be published.