Ram Gopal Yadav: सोफिया कुरैशी के बाद अब विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित बयान, रामगोपाल यादव ने कहा-वो ठाकुर नहीं, हरियाणा की जाटव है

0


हाइलाइट्स

  • रामगोपाल यादव ने विंग कमांडर व्योमिका पर जातिसूचक टिप्पणी।
  • बयान पर सियासी बवाल, महिला और दलित संगठनों में आक्रोश।
  • सपा नेता ने BJP पर सेना के पराक्रम को भुनाने का आरोप लगाया।

Ram Gopal Yadav: समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुरादाबाद में एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने वाली महिला सैन्य अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिसूचक और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

रामगोपाल यादव ने अपने बयान में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक मुसलमान, एक दलित और एक यादव ने मिलकर लड़ा। इसी संदर्भ में उन्होंने दलित समुदाय को लेकर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह अभियान पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (PDA वर्ग) के लोगों द्वारा अंजाम दिया गया, तो भाजपा इस पर कैसे श्रेय ले सकती है?

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में आक्रोश

रामगोपाल के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। महिला अधिकार संगठनों और दलित समुदाय से जुड़े लोगों ने इस टिप्पणी को अपमानजनक और असंवेदनशील बताते हुए माफी की मांग की है। भाजपा ने इसे सेना और महिलाओं का अपमान बताया है।

ये भी पढ़ें-  खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ का हमला, दबोचकर 300 मीटर घसीटा, अधखाया शव मिला

भाजपा पर भी साधा निशाना

रामगोपाल यादव ने मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कर्नल सोफिया के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया और पार्टी को उन्हें तुरंत निष्कासित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सेना के पराक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है।

CM योगी ने की आलोचना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सेना की वर्दी को कभी ‘जातिवादी चश्मे’ से नहीं देखा जाता। भारतीय सेना का हर जवान राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है, वह किसी जाति या धर्म का प्रतिनिधि नहीं होता।

उन्होंने कहा कि एक वीरांगना सैन्य अधिकारी को जाति के आधार पर बांधना समाजवादी पार्टी की संकुचित सोच को दर्शाता है। यह न केवल सेना के शौर्य और देश की गरिमा का अपमान है, बल्कि तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति में राष्ट्रभक्ति को भी बांटने की खतरनाक मानसिकता का प्रतीक है।

2027 चुनाव को लेकर दिया बड़ा दावा

रामगोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की एकतरफा जीत होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर अत्याचार, भ्रष्टाचार और जनता की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता समय आने पर इसका जवाब देगी।

ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

India Boycott Turkey kanpur navin sabji mandi boycott turkish fruits

साहिबाबाद सब्जी मंडी के बाद अब कानपुर की नवीन सब्जी मंडी ने भी तुर्की-चीन से आयात में आने फलों का बहिष्कार करने का फैसला लिया है। चकरपुर नवीन फल मंडी कानपुर की सबसे बड़ी फल मंडियों में से एक है। यह कदम हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले… पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 



Leave A Reply

Your email address will not be published.