टी20 और टेस्ट के बाद रोहित – विराट वनडे को भी कहने जा रहे हैं अलविदा, फेयरवेल की तैयारियों में जुटा बोर्ड

0

टीम इंडिया (Team India) के दो बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली जिन्होंने काफी लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उन्होंने हाल ही में टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि इससे पहले जब दोनों खिलाड़ियों ने अपनी मौजूदगी में भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताया था, तो उसके बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. दो फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे फॉर्मेट ही खेल रहे हैं. इसी बीच क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक ख़ास सम्मान देने की योजना बनाई है. जिसके चलते फैंस मान रहे हैं कि रोहित- विराट अब वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कह सकते हैं.

Team India: रोहित- विराट वनडे को भी कहने जा रहे अलविदा

टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली को अच्छा फेयरवेल नहीं मिला, लेकिन अब क्रिकेट बोर्ड ने वनडे प्रारूप से उनको शानदार फ़ेयरवेल देने की तैयारी कर ली है. आपको बता दे की साल 2027 में जो वनडे वर्ल्ड कप होना है, उसमें क्रिकेट फैंस यह बिल्कुल चाहते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली कम से कम इस वर्ल्ड कप तक भारत (Team India) के लिए खेले. दरअसल अक्टूबर में भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जहां यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) का हिस्सा होंगे.

यहां पर उन्हें एक ख़ास सम्मान देने की तैयारी चल रही है, ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का बतौर खिलाड़ी यह आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो सकता है. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया यह पूरी कोशिश करेगी कि रोहित- विराट के इस दौरे को बेहद ही खास बनाया जाए. दोनों ने अपने प्लान में यह जरूर स्पष्ट कर दिया है कि 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलकर और जीतकर ही यह इंटरनेशनल क्रिकेट से विदाई लेना चाहते हैं.

फेयरवेल की तैयारी में जुटा बोर्ड

🚨 FAREWELL FOR KOHLI AND ROHIT. 🚨
– Cricket Australia is planning a special farewell for Virat Kohli and Rohit Sharma during India’s ODI tour as it’ll potentially be their last matches Down Under. (Cricexec). pic.twitter.com/N7m6soDoJD

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 8, 2025

Leave A Reply

Your email address will not be published.