वाराणसी। एपेक्स अस्पताल में शुक्रवार को हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले आनंद पटेल निवासी नाथुपुर के साले की सड़क दुर्घटना हुई थी। हाथ में फ्रैक्चर आने के बाद परिजनों ने उन्हे एपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया, लेकिन कुछ ही देर बाद मृत घोषित कर दिया।
मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने बुझाने में जुटी रही। पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
देखें वीडियो