Ahmedabad Plane Crash: क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी भी थे सवार, हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका
Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गया.
Ahmedabad Plane Crash: गुरुवार, 12 जून की दोपहर को गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है. जब एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद मेघानी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गया. इस विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. रिपोट्स के मुताबिक, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस विमान में सवार थे.
अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. विमान में 242 यात्री सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर (2 पायलट और 10 केबिन क्रू) शामिल थे.
पूर्व मुख्यमंत्री गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस विमान में सवार थे. उनके बोर्डिंग पास की कॉपी और मैनिफेस्ट में उनका नाम (यात्री नंबर 12) होने की पुष्टि की है, हालांकि उनकी स्थिति के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व सीएम को रेस्क्यू कर लिया गया है. वह गंभीर रूप से घायल हैं.