अजीत पवार की अस्थियां नर्मदा में विसर्जित: जबलपुर के दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में दी श्रद्धांजलि

0


Ajit Pawar Asthi Narmada:मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम स्वर्गीय अजीत पवार की अस्थियों का शुक्रवार, 6 फरवरी को विसर्जन किया गया है। पार्टी के पदाधिकारी अस्थि कलश लेकर ग्वारीघाट पहुंचे। इसके बाद विधि विधान से अस्थि विसर्जन करने के बाद दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की गई।

जबलपुर में अस्थि विसर्जन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पदाधिकारी शुक्रवार को अजीत पवार का अस्थि कलश लेकर मध्यप्रदेश के जबलपुर पहुंचे। जहां दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पहले श्रद्धांजलि दी और फिर अस्थि पूजन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से मां नर्मदा में अस्थियां विसर्जित की गईं। इस कार्यक्रम में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जबलपुर में नर्मदा नदी में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम स्वर्गीय अजीत पवार की अस्थियों का विसर्जन किया गया और श्रद्धांजलि दी गई।

प्लेन क्रैश में गई थी अजीत पवार की जान

अस्थि विसर्जन के बाद मां नर्मदा से दिवंगत नेता की आत्मा की शांति और मोक्ष की प्रार्थना की गई।

बता दें, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार का हाल ही में विमान हादसे में निधन हुआ था। वे 28 जनवरी को बारामती (महाराष्ट्र) नगर परिषद के चुनाव प्रचार के लिए निकले थे। जहां प्लेन लैंडिंग के दौरान अचानक क्रैश हो गया था। इस भीषण हादसे में अजीत पवार सहित 5 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें:Deputy CM Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति का एक प्रभावशाली चेहरा थे अजित पवार, जानें कितना बड़ा है उनका परिवार

Leave A Reply

Your email address will not be published.