Aloe Vera Gel Benefits:ड्राई स्किन लेकर इस समस्या के लिए रामबाण है एलोवेरा जेल, जानें जबरदस्त फायदे


Benefits of Aloe Vera Gel: एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel) को प्रकृति का एक ऐसा तोहफा है, जो स्किन को अंदर से हेल्दी तो बनाता है ही साथ ही बाहर से स्किन को ग्लोइंग भी बनाता है। एलोवेरा जेल में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी मौजूद होते हैं। जिससे त्वचा को हाइड्रेट रखने से लेकर पिंपल्स, झुर्रियों और सनबर्न जैसी समस्याओं से बचाने तक मददगार हैं।

आइए जानते हैं, एलोवेरा जेल के जबरदस्त फायदे

1. त्वचा को हाइड्रेट करता है
त्वचा को हाइड्रेट करता है

एलोवेरा जेल नैचुरल मॉइस्चराइज़र है। यह ऑयल-फ्री होता है, इसलिए ऑयली स्किन वालों के लिए भी बेस्ट है। इसे अगर आप रोजाना अपनी स्किन पर लगाएंगे तो आपकी स्किन मुलायम तो होगी ही साथ ही ग्लोइंग भी होगी।

2. सनबर्न से राहत
सनबर्न से राहत

एलोवेरा जेल की कूलिंग और हीलिंग प्रॉपर्टीज धूप से जली हुई स्किन को ठंडक पहुंचाकर सनबर्न के दर्द और जलन को कम करती हैं। अगर आपको स्किन की कोई  समस्या हो तो आपको एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपको राहत मिलेगी।

3. पिंपल्स और एक्ने दूर करता है
पिंपल्स और एक्ने दूर करता है

इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने और पिंपल्स को खत्म करके स्किन को क्लीन रखते हैं। अगर आपको पिंपल्स और एक्ने की समस्या हमेशा बनी रहती है तो आप की मदद एलोवेरा जेल कर सकता है। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

4. झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है

झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है

नियमित इस्तेमाल से स्किन की इलास्टिसिटी बनी रहती है और एजिंग के निशान हल्के हो जाते हैं। अगर आप झुर्रियों और फाइन लाइंस से परेशान हैं तो आप इसका इस्तेमाल करें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

5. डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करता है
डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करता है

एलोवेरा के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को रिपेयर करके डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को कम करते हैं। इसका इस्तेमाल आप आंखों के नीचे काले निशान को भी कम करने में कर सकते हैं।

6. नेचुरल ग्लो लाता है
नेचुरल ग्लो लाता है

रोजाना एलोवेरा लगाने से चेहरा फ्रेश और ग्लोइंग दिखाई देता है।

7. इंफ्लेमेशन और रेडनेस शांत करता है
इंफ्लेमेशन और रेडनेस शांत करता है

एलोवेरा जेल स्किन इरिटेशन, खुजली और रेडनेस को तुरंत राहत देता है।

8. डेड स्किन हटाता है
डेड स्किन हटाता है

यह नैचुरल एक्सफोलिएटर है, जो डेड स्किन हटाकर नई कोशिकाओं को बढ़ने में मदद करता है।

9. स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करता है
स्ट्रेच मार्क्स को हल्का करता है

गर्भावस्था या वज़न बढ़ने से बने स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में कारगर है।

10. ड्राई स्किन को पोषण देता है
ड्राई स्किन को पोषण देता है

एलोवेरा जेल त्वचा में नमी बनाए रखता है और ड्राई स्किन को स्मूद बनाता है।

ये भी पढ़ें : Indigo Flight Emergency Landing: दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग, 5 फ्लाइट डायवर्ट

Leave a Comment