BIHAR STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन शुरु, इस DIRECT LINK से जल्द करें आवेदन


बिहार शिक्षा विभाग और बिहार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की घोषणा के बाद अब बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा BIHAR STET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु होने जा रही है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दी गई DIRECT LINK से या बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। 

जल्द करना होगा आवेदन 

BSEB STET 2025 आवेदन के लिए सिर्फ 8 दिनों का समय दिया जा रहा हैं ऐसे में उम्मीदवारों को जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा लंबे इंतजार के बाद STET FULL NOTIFICATION 2025 बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया गया है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर आज से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। एक पेपर के लिए आवेदन करने पर 960 रुपए और दोनों पेपर के लिए आवेदन करने पर 1440 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। 

जानिए विस्तृत डिटेल्स

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है जिन उम्मीदवारों को बिहार चौथे चरण शिक्षक भर्ती BPSC TRE 4 के अंतर्गत कक्षा 9 से 12 तक अध्यापक बनना है उन्हें पहले बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा STET EXAM उत्तीर्ण करना होगा। निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। 

योग्यता और आवेदन प्रक्रिया 

कक्षा 9 से 10 तक के लिए स्नातक और कक्षा 11 से 12 तक के लिए परास्नातक के साथ बीएड परीक्षा उत्तीर्ण की हो वे कल से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर निर्धारित की गई है। परीक्षा 04 अक्टूबर से शुरु होगी।

STET आवेदन संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां 

विज्ञापन के प्रकाशित होने की तिथि: 10 सितंबर 2025

आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 11 सितंबर 2025

आवेदन की अंतिम तारीख: 19 सितंबर 2025

परीक्षा तिथि: 4 से 25 अक्टूबर 2025 बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा एसटीईटी परीक्षा CBT मोड मे आयोजित की जाएगी और परीक्षा का परिणाम 01 नवंबर को घोषित किया जा सकता हैं।

Leave a Comment