Archana Tiwari Case Update: 12 दिन से लापता कटनी की वकील अर्चना तिवारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने अर्चना को नेपाल बार्डर से बरामद कर लिया है। इस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले गए और लंबी पूछताछ के बाद सच सामने आया। अर्चना तिवारी इंदौर में वकालत की तैयारी कर रही थी और परिवार वाले उसकी शादी के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन अर्चना शादी नहीं करना चाहती थी। इस वजह से वो घर से भाग गई। इस मामले में अर्चना के दोस्त सारांश और तेजिंदर की भूमिका सामने आई है।
शादी से बचने के लिए बनी प्लानिंग
दरअसल, अर्चना तिवारी शादी नहीं करना चाहती थी, जबकि परिवार उस पर लगातार दबाव बना रहा था। परिजनों ने उसका रिश्ता एक पटवारी से तय कर दिया था। इसी वजह से अर्चना ने घर छोड़ने का फैसला किया।
ऐसे बनाई पूरी प्लानिंग
अर्चना की मुलाकात 1 जनवरी 2025 को सारांश से हुई थी, जो एक ड्रोन कंपनी में काम करता है और हाल ही में स्टार्टअप भी शुरू किया है। बताया जा रहा है कि सारांश और अर्चना की लंबे समय तक व्हाट्सऐप पर बातचीत होती थी। वहीं, तेजिंदर नाम के युवक के साथ भी उसकी मुलाकात थी, जो पंजाब का रहने वाला और ड्राइवर था। दोनों के बीच हरदा में बातचीत हुई और वहीं से अर्चना को लेकर भागने की प्लानिंग बनी।
जानें केस से जुड़े फैक्ट्स
– अर्चना की लापता होने की वजह: शादी नहीं करने की वजह से परिवार के साथ विवाद।
– सारांश और तेजिंदर की भूमिका: दोनों ने अर्चना को भागने में मदद की। तेजिंदर एक ड्राइवर था और उस पर दिल्ली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।
– अर्चना की बरामदगी: अर्चना नेपाल बॉर्डर से बरामद हुई।
– पुलिस जांच: पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सारांश से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ