12 दिन से लापता अर्चना तिवारी का मिला सुराग, पहली बार घर पर किया फोन, भाई से की बात!
12 दिनों से लापता अर्चना तिवारी का सुराग मिला है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अर्चना ने घर पर फोन किया है और परिवार से बात की है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि फिलहाल अर्चना के ग्वालियर में होने की खबर है.
Archana Tiwari: 12 दिनों से लापता अर्चना तिवारी का सुराग मिला है. सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अर्चना ने घर पर फोन किया है और परिवार से बात की है. अर्चना ने भाई से बात की है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि अर्चना तिवारी सुरक्षित हैं और ग्वालियर में हैं.
कॉन्स्टेबल ने बुक करवाई थी टिकट
ग्वालियर के भंवरपुरा पुलिस थाने में तैनात राम सिंह तोमर ने अर्चना तिवारी के लिए इंदौर से ग्वालियर तक का टिकट बुक करवाया था. कॉन्स्टेबल को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लिया था. उसने पूछताछ में बताया था कि उसने ही अर्चना के लिए ट्रेन में टिकट बुक कराया था.
6 अगस्त को इंदौर से कटनी रवाना हुई थी
अर्चना तिवारी इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थी. वह 6 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी के लिए रवाना हुई थी. अर्चना को आखिरी बार इसी ट्रेन में देखा गया था, इसके बाद से उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी. उसका सामान भी ट्रेन की सीट पर ही मिला था.
बुदनी के जंगलों में की तलाश
जबलपुर और भोपाल रेलवे पुलिस के करीब 250 जवानों ने बुदनी के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया था, लेकिन टीम को कोई सुराग नहीं मिला था. वही इंदौर से लेकर जबलपुर तक के रेलवे ट्रैक के पास बने पुल, जंगल और नदियों पर बड़ा सर्चिंग अभियान किया जा रहा था. रेलवे पुलिस, वन विभाग, लोकल पुलिस और इंटेलिजेंस मिलकर सर्चिंग में जुटे थे.
अपडेट जारी है…