ग्वालियर: पहाड़ी पर फांसी के फंदे पर लटका मिला आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव, 6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आर्मी जवान और उसकी पत्नी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला। दोनों के आधार कार्ड से उनकी पहचान की गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहाड़ी पर मिले शव
घटना शुक्रवार शाम को कैंसर पहाड़ी पर स्थित मंदिर के पीछे की है। मंदिर में रहने वाले लोगों ने पुलिस को जंगल में शव लटके होने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों की तलाशी ली और दोनों के पास मिले आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस पहुंची तो पूरी तस्वीर साफ हो गई है। दोनों मृतक पति-पत्नी निकले।
पुलिस को मिले आधार कार्ड और एटीएम कार्ड
सीएसपी हिना खान ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। जहां दोनों फंदे पर पेड़ से लटके हुए थे। जब पुलिस ने छानबीन की तो उनके पास से दो आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और आर्मी कैंटीन का कार्ड मिला। आधार कार्ड पर मोनू शर्मा नाम लिखा है। जबकि दूसरे आधार कार्ड पर आशारानी नाम लिखा है, जिसके पीछे एड्रेस में केयर ऑफ में मोनू शर्मा लिखा है।
6 महीने पहले हुई थी लव मैरिज
आधार कार्ड पर लिखे एड्रेस पर पुलिस को मोनू की बुआ का लड़का सोनू मिला। जिसने बताया की मोनू आर्मी में था। मोनू ने दो साल पहले परिवार से लड़कर हरियाणा की आशारानी से लव मैरिज की थी। 6 महीने में ही दोनों के झगड़े होने लगे और तलाक का केस चल रहा था।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दंपति ने मृत्यु के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है।