ज्योतिष | गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में शिक्षक, संतान, बड़े भाई, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, आदि का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह की चाल में जब बदलाव होता है, तो सभी 12 राशि के जातकों पर प्रभाव दिखाई देता है. इस साल के अंत में गुरु ग्रह मिथुन राशि में उल्टी चाल चलने वाले हैं. मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है.
ऐसे में ग्रहों के वक्री होने की वजह से कुछ राशि के जातकों को धन में वृद्धि होगी और करियर में भी अपार सफलता मिलने वाली है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु
तुला राशि: गुरु ग्रह का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. इसका आपके जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. गुरु ग्रह इस राशि के 9वें भाव में उल्टी चाल चलेंगे. इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही, आप देश-विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं. आपको कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलने वाला है. सामाजिक स्तर पर आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी.
कन्या राशि: गुरु ग्रह का उल्टी चाल चलना इस राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला साबित होगा. गुरु ग्रह आपकी राशि से कर्म स्थान पर वक्री होने जा रहे है. ऐसे में आपको काम कारोबार में अच्छी तरक्की मिलेगी. इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, नौकरी पेशा लोगों को भी कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
सिंह राशि: गुरु ग्रह का वक्री होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा होगा. गुरु ग्रह आपकी गोचर कुंडली से इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होने जा रहे है. इस समय आपकी इनकम में जबरदस्त वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, आपको आय के नए साधन प्राप्त होंगे. नौकरी पेशा लोगों की कमाई में बढ़ोतरी होगी, अच्छी कमाई करने का आपको मौका मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Dailynews7 इनकी पुष्टि नहीं करता है.