Darbhanga में सांप्रदायिक रंग भड़काने की कोशिश, दो ‘ पक्षों’ में बड़ी खूनी झड़प, 10 जख्मी, 4 गंभीर – पुलिस कैंप, टेंशन

0

दरभंगा में फिर सांप्रदायिक झड़प से लहूलुहान करने की कोशिश हुई है। बस – मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया, फट्ठा, सरिया, लाठी से हमला होने लगे। बाइक की ठोकर से शुरू हुआ विवाद – और दो समुदाय के आमने-सामने–आने में दस लोग जख्मी हैं। चार की हालत गंभीर है। डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। पुलिस कैंप कर रही है। इलाके में तैनाती बढ़ा दी गई है। – 4 आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। जाले थाना में शांति समिति की बैठक हुई है। पल-पल की प्रशासन निगरानी कर रहा है।

दरभंगा में दो communities के बीच झड़प, 10 घायल | चार हिरासत में, DMCH रेफर

दरभंगा, मामूली सड़क विवाद ने मंगलवार की रात साम्प्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। जाले थाना क्षेत्र के हीरानगर मार्ग पर दो समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई, जिसमें 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार की हालत नाजुक होने पर उन्हें डीएमसीएच दरभंगा रेफर किया गया है। पुलिस मौके पर तैनात है और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सड़क विवाद बना हिंसा का कारण

घटना हीरानगर रोड पर साथी चौक और कलवलाओ पोखर के बीच की है। बाइक की मामूली ठोकर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। पैक्स अध्यक्ष रंजन यादव ने समझौता करा दिया, लेकिन बात यहीं नहीं थमी।

घात लगाकर किया गया हमला

रात 9:30 बजे दर्जी मोहल्ला निवासी अरमान कुरैशी ने अपने साथियों के साथ हीरानगर लौट रहे लोगों पर हमला कर दिया। लाठी, सरिया, रॉड और डंडों से किए गए इस हमले में 10 लोग घायल हो गए।

चार की हालत गंभीर, DMCH रेफर

घायलों में शामिल हैं: मिथिलेश यादव, रामसागर यादव (70 वर्ष),ऋतिक यादव (18 वर्ष), सुमित कुमार, देवेंद्र यादव सहित अन्य। डॉ. बसंत कुमार ने चार की हालत गंभीर बताकर डीएमसीएच भेजा

चार आरोपित हिरासत में, पुलिस गश्ती जारी

जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल की अगुवाई में गश्ती तेजस्व. अब्दुल जब्बार दर्जी के पुत्र रिजवान दर्जी, मो. रेयाज दर्जी, अरमान कुरैशी सहित चार आरोपी हिरासत में

शांति समिति की बैठक में दिया गया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

बीडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष संदीप कुमार पॉल के संचालन में शांति समिति की बैठक बुधवार को जाले थाना परिसर में आयोजित हुई। सभी से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की गई।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.