Ayodhya: CM योगी ने किया ‘अयोध्या कैलेंडर’ का अनावरण

0


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ‘अयोध्या कैलेंडर’ का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर अयोध्या मंडलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे तथा अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराज जैन उपस्थित रहे।

भारत की गौरवशाली परंपरा का वैश्विक प्रतीक

कैलेंडर की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक विरासत का प्रमुख केंद्र है। ‘अयोध्या कैलेंडर’ रामनगरी की आध्यात्मिक ऊर्जा, सांस्कृतिक वैभव और ऐतिहासिक महत्ता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है, जो देश-विदेश के लोगों को अयोध्या से जोड़ने का कार्य करेगा।

दिव्यता, आस्था और स्थापत्य सौंदर्य का जीवंत चित्रण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलेंडर में सम्मिलित छायाचित्रों के माध्यम से अयोध्या की दिव्यता, धार्मिक आस्था और स्थापत्य सौंदर्य का जीवंत चित्रण किया गया है। ये आकर्षक और भावपूर्ण छायाचित्र प्रसिद्ध फोटोग्राफर राजेश कुमार सिंह द्वारा लिए गए हैं, जो रामनगरी की विशिष्ट पहचान को सशक्त रूप में उभारते हैं।

सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘अयोध्या कैलेंडर’ न केवल रामनगरी की पहचान को और सुदृढ़ करेगा, बल्कि देश-विदेश में अयोध्या की सांस्कृतिक महत्ता को भी व्यापक रूप से रेखांकित करेगा। साथ ही यह कैलेंडर अयोध्या की आध्यात्मिक चेतना, पर्यटन संभावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.