Bastar Independence Day 2025: बस्तर के इन 29 गांवों में पहली बार लहराया तिरंगा, जानें अब तक किसका था यहां राज

0


Bastar Independence Day 2025: छत्तीसगढ़ में बस्तर के 29 गांवों के लिए पहली बार लगा कि यहां के लोग भी आजाद हैं। यहां के लोगों को नक्सलियों से आजादी मिली है। इन गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया। इससे पहले तक इन गांवों में नक्सली काला झंडा फहराते थे। 15 अगस्त का आजादी का जश्न कुछ अलग दिखाई दिया। इन गांवों बीजेपी सरकार के मंत्री और पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों ने झंडावंदन किया।

छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले के 29 गांव थे, जहां नक्सलियों की दंबगई चलती थी। यहां लोकतंत्र नहीं बल्कि नक्सलियों का गनतंत्र हावी था। आजादी के 78 साल में इन गांवों में कभी तिरंगा नहीं फहराया जा सका। बीते एक साल में इन गांवों में सुरक्षा बलों का कैंप खोला गया। फोर्स इन गांवों के दूरस्थ इलाके में घुसी। नक्सलियों का एनकाउंटर कर उन्हें खदेड़ा गया, अभियान अभी भी जारी है। कैंप स्थापित होने के बाद आज पहली बार आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।

खबर अपडेट हो रही है…

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.