Begun Bhaja: घर में बनाएं बंगाल की पारंपरिक रेसिपी बेगुन भाजा, रोटी और दाल-चावल के साथ लगेगी लाजवाब

0


Begun Bhaja: बेगुन भाजा बंगाल की एक पारंपरिक डिश है। इसे खासतौर पर रोटी या दाल-चावल के साथ खाते हैं. मसालों की कोटिंग में बनकर तैयार यह रेसिपी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। ऐसे में अगर आप लंच में दाल-चावल के साथ कुछ झटपट बनाना चाहते हैं तो यह रेसिपी बना सकते हैं। आइए जानते हैं बैंगुन भाजा बनाने का आसान तरीका।

सामग्री

बैंगन – दो मीडियम साइज के 
नमक – स्वादानुसार 
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
अदरक लहसुन हरी मिर्च पेस्ट – एक चम्मच
तेल – 4  बड़े चम्मच
पानी – एक चम्मच

बनाने की विधि

1. बैंगुन भाजा बनाने के लिए सबसे पहले बैंगन को धोकर इसे गोल-गोल और पतली स्लाइस में काट लें।

2. अब एक प्लेट में गरम मसाला, नमक, काली मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट और थोड़ा तेल डालकर मिलाएं. इसमें थोड़ा पानी मिलाकर मसाला हल्का गीला कर लें जिससे कि मसाले बैंगन में अच्छे से मिल जाएं।

recipe (88)3. इसी बर्तन में सारे कटे हुए बैंगन को मसाले में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ी देर के लिए सेट होने के लिए रख दें। 

recipe (86)4. अब एक फ्राई पैन या फिर नॉन स्टिक तवा को गरम करें. इसमें तेल डालकर थोड़ी देर गर्म होने दें।

recipe (89)5. बैंगन के स्लाइस को एक-एक कर तवे पर डालें और मध्यम आंच पर इसे पकाएं।

recipe (87)6. थोड़ी देर बाद सारे स्लाइस को पलट दें और ऊपर से थोड़ा तेल डालकर सारे बैंगन स्लाइस को शैलो फ्राई करें।

recipe (90)7. जब दोनों तरफ से बैंगन पक जाए और हल्का सुनहरा और कुरकुरा हो जाए तो इसे तवा से निकाल दें।

recipe (91)8. अब तैयार बैंगुन भाजा को रोटी या दाल-चावल के साथ परोस सकते हैं।

recipe (92)

यह भी पढ़ें: Veg Kolhapuri Recipe: अगर खाना है कुछ स्पाइसी, तो घर में बनाएं महाराष्ट्र की फेमस ट्रेडिशनल रेसिपी वेज कोल्हापुरी

Leave A Reply

Your email address will not be published.