Bhopal BLO Dismiss: भोपाल कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी से गैरहाजिर बीएलओ बर्खास्त

0


Bhopal BLO Dismiss: भोपाल कलेक्टर ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर देर रात एक बड़ा एक्शन लिया है। एसआईआर (SIR) सर्वे के कार्य में शामिल नहीं होने पर एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कलेक्टर ने यह कार्रवाई देर रात 12 बजे के आसपास की। बर्खास्त किए गए कर्मचारी की पहचान प्रशांत दुबे के रूप में हुई है, जो बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में सहायक ग्रेड 3 के पद पर कार्यरत थे।

बूथ क्रमांक 250 पर लगाई थी ड्यूटी

प्रशांत दुबे की ड्यूटी गोविंदपुरा के पोलिंग बूथ क्रमांक 250 पर लगाई गई थी। उन्हें एसआईआर सर्वे (मतदाता सूची संशोधन से संबंधित कार्य) के लिए नियुक्त किया गया था। कलेक्टर ने पाया कि वह अपनी निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित थे, जिसके बाद यह कठोर कदम उठाया गया।

खबर अपडेट की जा रही

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Weather Update: एमपी में पारे में गिरावट का दौर शुरू, बूंदाबांदी के बीच ठंड की दस्तक, 15 नवंबर के बाद आएगी तेजी

Bhopal BLO Dismiss: भोपाल कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, ड्यूटी से गैरहाजिर बीएलओ बर्खास्त

MP Weather Update 5 November 2025: मध्यप्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला लगभग खत्म होने को आया है। इस बीच प्रदेश के आधे से ज्यादा इलाकों में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 16 जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार जताए है। वैसे 15 नवंबर के बाद से ठंड में तेजी आने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.