Bhopal Congress Protest: कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी को लिखा खून से खत, भोपाल कांग्रेस शहर अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध

0


Bhopal Congress District Presidents Protest: मध्यप्रदेश में नियुक्त किए गए कांग्रेस के 71 जिल अध्यक्षों की घोषणा का विरोध चल रहा है। भोपाल में भी नवनियुक्ति अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के विरोध हो रहा है, उन पर लेन-लेन के गंभीर आरोप लग रहे हैं।

भोपाल कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ‘मानू’ ने बुधवार, 20 अगस्त को बिट्टन मार्केट चौराहे पर राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया।

उन्होंने राहुल गांधी को खून से पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। साथ ही मोनू सक्सेना ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया था कि भोपाल कांग्रेस अध्यक्ष का पद पाने के लिए डेढ़ करोड़ कीमत की डिफेंडर कार गिफ्ट की गई।

मोनू बोले- राहुल गांधी के सामने करेंगे आत्मदाह !

मध्यप्रदेश में 16 अगस्त को कांग्रेस ने 71 कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। जिसके बाद से ही विरोध शुरू हो गया था।

प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना ने कहा, भोपाल के नए जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना को लेन-देन कर पद दिया गया है।

उनका यह भी आरोप है कि प्रवीण सक्सेना के बीजेपी नेताओं से भी संबंध हैं।

मोनू सक्सेना ने ऐलान किया कि वे दिल्ली जाकर राहुल गांधी के सामने आत्मदाह कर इस नियुक्ति का विरोध करेंगे।

विट्टन मार्केट चौराहे पर भोपाल शहर अध्यक्ष का विरोध करते प्रवीण सक्सेना 'मोनू'। वे राहुल गांधी को खून से पत्र लिखते हुए।

व्यापमं घोटोले के आरोपियों को दिए जा रहे पद

मोनू सक्सेना ने कहा, वे लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता राहुल गांधी को अंधेरे में रखकर व्यापमं घोटाले के आरोपियों को संगठन में पद दे रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान मोनू सक्सेना के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और आंदोलन को आगे भी जारी रखने की चेतावनी दी।

ये भी पढ़ें:  Rewa Loot Case: रीवा में पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी से बदमाशों ने पर्स छीना, रेलवे स्टेशन से ऑटो से जा रही थीं घर

डेढ़ करोड़ की डिफेंडर कार गिफ्ट करने का आरोप

भोपाल कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के रूप में प्रवीण सक्सेना की नियुक्ति के बाद, मोनू सक्सेना पहले भी सार्वजनिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह पद पाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की कीमत वाली डिफेंडर कार गिफ्ट की गई थी। मोनू ने कहा कि वे जल्द ही इस मामले में सबूतों के साथ खुलासा करेंगे।

Rewa Loot CaseRewa Loot Case

Rewa Loot Case: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी और पूर्व बीजेपी विधायक ध्रुवनारायण सिंह की बहन से रीवा में लूट हो गई। बुधवार, 20 अगस्त की सुबह कुमुदिनी सिंह रेलवे स्टेशन से घर जा रही थीं, इसी दौरान बदमाशों ने उनका पर्स छीन लिया। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से शहर में सनसनी है। कुमुदिनी सिंह पूर्व मंत्री हर्ष सिंह की भी बहन हैं। वारदात सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave A Reply

Your email address will not be published.