Bhopal DSP Kalpana Update: चोरी के आरोप में फरार DSP कल्पना रघुवंशी के घर नोटिस चस्पा, बर्खास्तगी की तलवार लटकी

0


Bhopal DSP Kalpana Raghuvanshi Update: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी एक सहेली के घर चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में फंसी डीएसपी (DSP) कल्पना रघुवंशी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने फरार चल रहीं महिला डीएसपी के घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इसके साथ ही, पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

जांच अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला डीएसपी कल्पना रघुवंशी अपनी एक सहेली के घर गई थीं। जब सहेली मोबाइल चार्जिंग पर लगाकर नहाने चली गईं, तब रघुवंशी ने इस दौरान मौका पाकर उनके पर्स में रखे लगभग ₹2 लाख नकद और एक मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गईं। इस घटना के बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला डीएसपी नोटों की गड्डी ले जाते हुए स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं।

एसआई के पद से शुरू की थी सेवा

वर्तमान में कल्पना रघुवंशी स्पेशल ब्रांच कैडर में तैनात थीं। उन्होंने एसआई (SI) के पद से अपनी सेवा शुरू की थी। चोरी जैसे गंभीर आपराधिक मामले में नाम आने और फरार होने के कारण, पुलिस महकमे में यह चर्चा तेज है कि महिला डीएसपी को जल्द ही बर्खास्त किया जा सकता है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Jabalpur Friday Holiday: जबलपुर के अंजुमन इस्लामिया स्कूल का नया आदेश, जुमे की छुट्टी, रविवार को लगेगी कक्षाएं

Bhopal DSP Kalpana Update: चोरी के आरोप में फरार DSP कल्पना रघुवंशी के घर नोटिस चस्पा, बर्खास्तगी की तलवार लटकी

Jabalpur Anjuman Islamiya School Order Friday Holiday: मध्यप्रदेश में जबलपुर शहर के अंजुमन इस्लामिया इंग्लिश मीडियम स्कूल ने एक नया और चौंकाने वाला शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। स्कूल प्रबंधन ने फैसला किया है कि अब शुक्रवार (जुमे) के दिन स्कूल में छुट्टी रहेगी और इसके बदले रविवार को नियमित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.