Bhopal Gaushala: भोपाल में चार इमली के मंदिर परिसर में बनी गौशाला हटाने पहुंचे SDM, विरोध के बाद बैरंग लौटी निगम की टीम

0


हाइलाइट्स

  • चार इमली के मंदिर परिसर में गौशाला हटाने का विरोध
  • हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
  • SDM और नगर निगम की टीम खाली हाथ लौटी

Bhopal Gaushala: भोपाल के चार इमली के मंदिर परिसर में बनी अस्थाई गौशाला को हटाने का हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। SDM और नगर निगम की टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा।

गायों को बारिश से बचाने के लिए अस्थाई गौशाला

चार इमली के मंदिर परिसर में गायों को बारिश से बचाने के लिए एक टीन शेड लगाया गया है। कलेक्टर के आदेश पर इस अस्थाई गौशाला को हटाने के लिए SDM और नगर निगम की टीम पहुंची थी। कार्रवाई का हिंदू संगठनों ने विरोध किया मौके पर नारेबाजी भी हुई।

लौट गया प्रशासनिक अमला

विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक अमला बिना कार्रवाई किए लौट गया। फैसला लिया गया कि गायों को बारिश से बचाने के लिए बनाया गया टीन शेड नहीं हटाया जाएगा।

मध्यप्रदेश में ज्वाइंट कलेक्टर के तबादले, 70 अधिकारी इधर से उधर

MP Joint Collector Transfer List: मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 70 अफसर के तबादला आदेश जारी किए हैं। सोमवार, 4 अगस्त की शाम जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार कई जिलों में तैनात ज्वाइंट कलेक्टर और अपर कलेक्टर को इधर से उधर किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.