Bhopal Love Jihad: भोपाल में फिर लव जिहाद का मामला, मॉडल की संदिग्ध मौत, आरोपी ने नाम बदलकर युवती से की थी दोस्ती

0


हाइलाइट्स

  • भोपाल में मॉडल की संदिग्ध मौत
  • आरोपी कासिम हुसैन पर हत्या का आरोप
  • पोस्टमार्टम में शरीर पर चोट के निशान

Bhopal Love Jihad: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। जिसमें मॉडल खुशबू अहिरवार संदिग्ध मौत हो गई। बॉयफ्रेंड सोमवार, 10 नवंबर को तड़के इंदौर रोड स्थित भैंसाखेड़ी के एक अस्पताल में युवती को छोड़कर भाग गया। युवती की मौत की सूचना डॉक्टरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मॉडल के घरवालों का आरोप है कि कासिम हुसैन से शादी करने से मना करने पर उसने मॉडल खुशबू अहिरवार की हत्या कर दी। साथ ही कहा कि कासिम हुसैन ने पहले हिंदू नाम बताया था। 3 महीने बाद सच्चाई सामने आने के बाद पता चला कि युवक मुसलमान है।

Bhopal Love Jihad: भोपाल में फिर लव जिहाद का मामला, मॉडल की संदिग्ध मौत, आरोपी ने नाम बदलकर युवती से की थी दोस्ती

27 साल की मॉडल खुशबू अहिरवार विदिशा की रहने वाली थी।मॉडल के घरवालों का आरोप है कि कासिम हुसैन से शादी करने से मना करने पर उसने मॉडल खुशबू अहिरवार को मौत के घाट उतार दिया।

युवती के परिजन और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गांधी मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतका के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। युवती के प्राइवेट पार्ट सहित कंधे और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं।

मॉडल खुशबू अहिरवार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थी। इंस्टाग्राम पर उसका ‘डायमंड गर्ल’ नाम से अकाउंट है, जिस पर 12 हजार फॉलोअर्स हैं। इस अकाउंट में खुशबू आए दिन मॉडलिंग से जुड़ी अपनी फोटोज शेयर करती थी।

बीए की पढ़ाई छोड़ी, मॉडल बनी

मॉडल खुशबू अहिरवार को खुशी वर्मा के नाम से भी जाना जाता था।

हेड कॉन्स्टेबल प्रतीक कुमार ने बताया कि खुशबू अहिरवार, जिसे खुशी वर्मा के नाम से भी जाना जाता है, (27) कासिम नाम के युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही थी। कासिम ने उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भाग निकला। अस्पताल की सूचना पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, खुशबू ने बीए फर्स्ट ईयर के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिछले तीन साल से भोपाल में रह रही थी। यहां उसने कई लोकल ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की है। वह अपनी मां से हमेशा आगे बढ़ने की बात करती थी। पार्ट टाइम जॉब करके अपना खर्च चलाती थी।

खबर अपडेट हो रही है…

भोपाल में फिर लव जिहाद का मामला, मॉडल की संदिग्ध मौत, आरोपी ने नाम बदलकर युवती से की थी दोस्ती

Leave A Reply

Your email address will not be published.