Bhopal Power Cut: भोपाल के इन इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, चांदबड़, गौतम नगर समेत इन्य क्षेत्र होंगे प्रभावित

0


Bhopal Power Cut: भोपाल के कुछ इलाकों में सोमवार को बिजली कटौती की जाएगी। सुबह से करीब सात घंटे तक बिजली गुल रहेगी। जिसमें चांदबड़, गौतम नगर समेत 47 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होंगे।

भोपाल बिजली कंपनी से जारी शेड्यूल के मुताबिक, मेंटेनेंस समेत अन्य विभागीय कार्यों के चलते सुबह 10 बजे से बिजली कटौती की जाएगी। आठ इलाकों में शाम 5 बजे तक यानी 7 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। 14 इलाकों में छह घंटे, 25 इलाकों में तीन घंटे और बाकी इलाकों में दो घंटे ​पावर सप्लाई बंद रहेगा।

जानें अपने इलाके का शेड्यूल

पूर्व क्षेत्र

इलाका: महामाई का बाग, चांदबड़ समेत अन्य क्षेत्र।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

इलाका: छप्पन क्वार्टर टीला, गौतम नगर, नारियल खेड़ा, पीपल चौराहा और नगर निगम कॉलोनी।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

इलाका: कबीरा अपार्टमेंट, गांधी चौक, हंसा कॉम्प्लेक्स, मिलिट्री गेट, टीला जमालपुरा और बीडीए।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक।

इलाका: मजदूर नगर, कुम्हारपुरा, शर्मा कर्नल, हरिजन कर्नल, रेजिमेंट रोड, पानी की टंकी, विनोबा कर्नल और पुरानी अदालत।
टाइम: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।

पश्चिम क्षेत्र

इलाका: पिपलिया पेंदे खां और आसपास का क्षेत्र।
टाइम: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

इलाका: आकृति एन्क्लेव, इंडस गार्डन टाउन, रॉयल महिंद्रा टाउनशिप सिटी, रोहितास-II, शुभल्या विला, महिंद्रा प्लाजा और निर्माण सुधा।
टाइम: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

इलाका: रोहित नगर फेज़-II, सफायर, रुद्राक्ष पार्क कॉलोनी, सागर पब्लिक स्कूल, आकृति एन्क्लेव, वर्ल्ड वे स्कूल और शुभल्या विहार।
टाइम: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

दक्षिण क्षेत्र

इलाका: सीटीओ, मॉडल स्कूल, साउथ टीटी नगर, न्यू मार्केट, होटल पलाश और 45 बंगला।
टाइम: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

इलाका: भारती टेलीनेट, हाउसिंग बोर्ड सेंटर पॉइंट, भारती टेलीवेंचर और सेंटर पॉइंट।
टाइम: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Politics Parivarvad: वंशवाद की राजनीति में 6वें नंबर पर एमपी, इतने MP-MLA का पॉलिटिकल बैकग्राउंड, ADR का खुलासा

MP Politics BJP Congress Parivarvad: मध्यप्रदेश में राजनीतिक दल भले ही वंशवाद की राजनीति को नकारते हो, लेकिन हकीकत में परिवारवाद है। वंशवाद की राजनीति में मध्यप्रदेश का छठवां स्थान है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें…



Leave A Reply

Your email address will not be published.